कैलोरी बर्न करने के लिए आप रोज एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन लंबे समय तक एक ही एक्सरसाइज करते-करते बोर हो गए हैं, तो कुछ नया ट्राई कीजिए। कई एक्सरसाइज ऐसी हैं, जिनसे आप कम समय में ज्यादा कैलोरीज बर्न कर सकते हैं और इन्हें करने में आपको मजा भी आएगा। ऐसा ही एक वर्कआउट है कैंगू जंप्स वर्कआउट। इस एक्सरसाइज से शरीर की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता है और नाचते-खेलते हुए आप ढेर सारी कैलोरी भी बर्न कर लेते हैं।
कैंगू जंप्स वर्कआउट
कैंगू जंप एक ऐसा वर्कआउट है जिसमें फास्ट म्यूजिक पर डांस, रनिंग और जंपिंग आदि सब शामिल होता है। इस वर्कआउट से आप 30-40 मिनट में ही 300 से ज्यादा कैलोरीज बर्न कर सकते हैं। कैंगू वर्कआउट को करने के लिए आपको खास फुटवियर पहनना होता है, जिसे कैंगू फुटवियर कहा जाता है। ये देखने में स्की बूट्स की तरह लगते है जो अंडे के शेप में होते हैं। इससे आपकी पीठ और जोड़ों पर स्ट्रेन नहीं पड़ता है। ये आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है। साथ ही इस एक्सरसाइज को रेगुलर करने से आपको एब्स बनाने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें:- क्या खाली पेट एक्सरसाइज करना आपकी सेहत के लिए अच्छा है?
टॉप स्टोरीज़
अंतरिक्ष यात्रियों को दी जाती है कैंगू जंप्स की ट्रेनिंग
कैंगू जंप्स एक शानदार वर्कआउट है, जिसे एक कैनेडियन फिजियोथेरेपिस्ट के द्वारा डिजाइन किया गया था। कई बार चोट की सर्जरी के बाद हड्डियों को पुनः एक्टिवेट करने के लिए भी डॉक्टर कैंगू जंप्स की सलाह देते है। इस वर्कआउट की खास बात ये है कि इसमें उछलना होता है। इसीलिए नासा अपने अंतरिक्ष यात्रियों को भी कैंगू जंप्स की खास ट्रेनिंग देता है ताकि अंतरिक्ष के जीरो गुरुत्वाकर्षण में अंतरिक्ष यात्री अपने काम सहजता से कर सकें।
क्यों फायदेमंद है कैंगू जंप्स वर्कआउट
एक्सरसाइज कोई भी हो इसे करते समय आप जरूर थकते हैं, ये शरीर के लिए फायदेमंद होता है। कैंगू जंप्स के करने से आपके शरीर में मिटोक्योड्रियाज बढ़ते हैं जो आपकी कोशिकाओं का पावरहाउस होते हैं। हालांकि ज्यादा समय तक कैंगू वर्कआउट करने से आप थका हुआ भी महसूस कर सकते हैं इसलिए विशेषज्ञ औसत वजन वाले व्यक्ति के लिए 45 मिनट से ज्यादा वर्कआउट की सलाह नहीं देते हैं।
इसे भी पढ़ें:- स्ट्रॉन्ग मसल्स और बेहतर मूवमेंट के लिए रोज करें सुपरमैन पुश अप्स, जानें तरीका
तेजी से वजन घटाता है कैंगू वर्कआउट
कैंगू जंप्स वजन घटाने में भी मददगार है। 30-40 मिनट के कैंगू जंप वर्कआउट से आप 300 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं, जिससे आपका वजन तेजी से घटने लगता है। हमारी कोशिकाओं के बीच में पाये जाने वाले लिम्फ लिक्विडजो शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं, जो कैंगू वर्कआउट से एक्टिव हो जाते हैं। कैंगू एक्सरसाइज फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और अनिद्रा और डाइजेशन जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Sports & Fitness in Hindi