लड़कियों और लड़कों की स्किन में काफी फर्क होता है। लेकिन ज्यादातर लड़के उसी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो आमतौर पर लड़कियां करती हैं। बाजार में मिलने वाले ज्यादातर स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी लड़कियों को ध्यान में रखकर ही बनाए जाते हैं। लड़के बाजार में मिलने वाली क्रीम, फेस पैक और स्क्रब का इस्तेमाल करते वक्त ये भूल जाते हैं कि वो लड़कियों की स्किन के हिसाब से बनाए गए हैं। कई बार लड़कियों वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से एक्ने, पिंपल्स और दाग-धब्बे की समस्या घटने की बजाय बढ़ा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियों की त्वचा मुलायम होती है और लड़कों की सख्त।
सख्त स्किन से दाग-धब्बे, पिंपल्स और एक्ने खत्म करने के लिए खास तरह के फेस पैक की जरूरत होती है। इसलिए आज हम लड़कों के लिए स्पेशल फेस पैक लेकर आए हैं। घर पर 100 प्रतिशत नैचुरल तरीके से तैयार होने वाला ये फेस पैक लड़कों की स्किन से पिंपल्स और एक्ने को खत्म करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं लड़कों के लिए खास इस फेस को बनाने की विधि और फायदे
इसे भी पढ़ेंः Homemade Bleach for Skin: चेहरे पर लगाएं घर पर बना नैचुरल ब्लीच, दाग-धब्बे होंगे दूर
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- आलू- 1
- नींबू - 1
- बादाम - तेल 3-4 बूंद
- बेसन - 2 चम्मच
फेस पैक बनाने की विधि
- इस फेस पैक को बनाने के लिए आलू को छीलकर साफ कर लें।
- इसके बाद आलू से कम से कम 1 चम्मच जूस निकाल लें।
- इसके बाद एक कटोरी में नींबू का रस कम से कम 2 चम्मच निकालें।
- अब नींबू के रस और आलू के रस को अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसमें बादाम तेल और बेसन को मिलाकर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इस फेस पैक को चेहरे पर ब्रश की मदद से लगाएं।
- फेस पैक को चेहरे पर 2 से 5 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- जब ये फेस पैक हल्का सूख जाए, तो इसे हल्के हाथों से स्क्रब करें।
- इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धोएं और मॉइस्चराइज करें।
- लड़के एक्ने और पिंपल्स को खत्म करने के लिए सप्ताह में 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः होंठों की खोई हुई रंगत वापस दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, बनेंगे गुलाबी
लड़कों के लिए क्यों फायदेमंद है ये फेस पैक
- इस फेस पैक में इस्तेमाल होने वाला आलू और नींबू लड़कों की सख्त त्वचा पर मौजूद डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मददगार साबित होता है।
- फेस पैक में इस्तेमाल होने वाले नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है, जो मुहांसों की समस्या को दूर करने के काफी फायदेमंद माना जाता है।
- वहीं, आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम पाया जाता है। कैटेकोलेज पिंपल्स खत्म करके स्किन को स्पॉट बनाने में मदद करता है।
जिन लड़कों के चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने के निशान हैं, वो इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर इंसान की त्वचा अलग होती है और हर फेस पैक हर स्किन को सूट नहीं करता है। अगर पैच टेस्ट में आपको स्किन पर किसी तरह की समस्या नजर आती है, तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version