नोबची फूल से करें गर्मी की कई समस्याओं का घरेलू इलाज, जानें प्रयोग का तरीका

नोबची का फूल स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसके इस्तेमाल से आप शरीर की कई समस्याएं दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
नोबची फूल से करें गर्मी की कई समस्याओं का घरेलू इलाज, जानें प्रयोग का तरीका

नोबची फूल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। यह रसीला पौधा दुनियाभर के कई हिस्सों में पाया जाता है। इसके पौधे में कई रंगों के फूज होते हैं। गर्मी के सीजन में इस फूल को घर में लगाने से ठंडक मिलती है। इसके अलावा नोबची फूल के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके अलावा नोबची के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं नोबची के फायदों के बारे में- 

नोबची फूल के फायदे और इस्तेमाल का तरीका

गर्मियों में नोबची फूल का इस्तेमाल करने से आप कई तरह की बीमारियों को दूर कर सकता हैं। यह जलन, सिरदर्द और पाचन संबंधी परेशानी को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं नोबची फूल के फायदों और इस्तेमाल के बारे में-

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

नोबची एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके सेवन से आप डैमेल सेल्स को रिपेयर कर सकते हैं। यह बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करता है। नोबची फूलों में अल्फा-टोकोफेरोल, बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से होते हैं। साथ ही यह कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर हैं। 

इसे भी पढ़ें - नोबची (दस बजिया फूल) फूल स्किन के लिए है फायदेमंद, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

डायबिटीज करे कंट्रोल

नोबची फूलों से तैयार अर्क का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। यह टाइप 2 डायबिटीज  के लिए लाभकारी होता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। 

डिहाइड्रेशन से राहत 

पानी में नोबची के फूलों का अर्क मिक्स करके पीने से शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सकता है। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही जोड़ों की चिकनाई को बढ़ाता है। 

आंखों को रखे हेल्दी

नोबची में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की समस्याओं को दूर कर सकता है। इससे आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं। साथ ही यह आंखों में होने वाली धुंधलेपन की परेशानी को दूर कर सकता है। 

लिवर को रखे स्वस्थ

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए नोबची के फूलों का अर्क हेल्दी होता है। यह मेटाबॉलिज्म और ऑक्सीडेटिव तनाव का स्तर कंट्रोल करता है। इससे आपकी लिवर से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। 

हैवी ब्लीडिंग से राहत

कुछ महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग की परेशानी होती है। ऐसे में नोबची आपके लिए लाभकारी हो सकती है। यह शरीर में खून की कमी को कम करता है। साथ ही हैवी ब्लीडिंग से बचाव कर सकता है। 

एलर्जी

नोबची (दस बजिया) के इस्तेमाल से आप एलर्जी की परेशानी को दूर कर सकता हैं। हालांकि, अगर आपको एलर्जी की परेशानी गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

सिरदर्द से दिलाए राहत 

नोबची में मौजूद औषधीय गुण सिरदर्द की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसमें कई तरह के रोप्रोटेक्टिव, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीडायबिटिक, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-अल्सरोजेनिक और एंटीट्यूमर, एनाल्जेसिक, फ्री रेडिकल की परेशानी को दूरने के गुण होतेे हैं। यह सिरदर्द जैसी परेशानी से राहत दिलाने में असरदार हैं।

सूजन करे कम

नोबची में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं। सूजन से  प्रभावित स्थान पर नोबची के फूलों से तैयार पेस्ट लगाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

नोबची का फूल स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसके इस्तेमाल से आप शरीर की कई समस्याएं दूर कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Read Next

सिरदर्द दूर करने में फायदेमंद हो सकता है पुदीना, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Disclaimer