नोबची (दस बजिया फूल) फूल स्किन के लिए है फायदेमंद, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

स्किन के लिए नोबची गुण काफी हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
नोबची (दस बजिया फूल) फूल स्किन के लिए है फायदेमंद, इन तरीकों से करें इस्तेमाल


Portulaca oleracea Benefits :  दस बजिया या नोबची फूल शायद आपने कई बार देखा हो। यह एक ऐसा फूल है, जिसमें खुशबू नहीं होती है, लेकिन इसका रंग आपके घर और बगीचे की खूबसूरती को बढ़ाता है। दोपहर के समय इसका खिला-खिला रंग आपके मन को काफी भाता भी है। इस फूल को दस बजिया इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह फूल सूरज उगने के बाद खिलता है। करीब 10 से 12 बजे यह फूल पूरी तरह से खिल उठता है। इसलिए कई लोग इसे दस बजिया फूल कहते हैं। यह फूल न सिर्फ आपके बाग और घरों की खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से आप चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको नोबची फूल से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं नोबची फूल से स्किन की कैसे बढ़ा सकते हैं खूबसूरती?Portulaca for Skin

नोबची के गुण

नोबची (दस बजिया फूल) कई गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे- फ्लेवोनोइड्स, अल्कलॉइड्स, पॉलीसेकेराइड्स, फैटी एसिड, टेरपेनोइड्स, स्टेरोल्स, प्रोटीन, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें - गुलाब जल में पिंक साल्ट मिलाकर स्क्रब करने से खिल उठेगा चेहरा, जानें इसके 5 फायदे

स्किन के लिए नोबची (दस बजिया) फूल के फायदे 

मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर

नोबची फूल में कई तरह के प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। यह प्राकृतिक जीवाणुरोधी और एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है। 

स्किन को करता है शांत

नोबची फूल में स्किन को साफ और शुद्ध करने का गुण होता है। खासतौर पर इसमें मौजूद नैचुरल गुण स्किन को शांत करते हैं, जिससे स्किन की सूजन, फोड़े-फुंसी और चकत्ते की समस्या को दूर किया जाता है।

सनबर्न की समस्या करे दूर

नोबची फूल के इस्तेमाल से सनबर्न की परेशानी दूर हो सकती है। इस फूल के इस्तेमाल से आप सनबर्न, कीड़े काटना, एक्जिमा और खुजली की परेशानी को शांत कर सकते हैं। 

स्किन पर लाए निखार

दस बजिया फूल एंटीऑक्सिडेंट, बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और विटामिन ई का समृद्ध स्त्रोत होता है। साथ ही यह ओमेगा -3 फैटी एसिड से भी भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से आप स्किन की झुर्रियों को दूर कर सकते हैं। यह कई शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन पर निखार ला सकता है। skin Care Tips

सूर्य की किरणों से करे प्रोटेक्ट

नोबची फूल के इस्तेमाल से सूर्य की किरणों से स्किन को सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे- झुर्रियां, फाइन-लाइंस इत्यादि को दूर कर सकता है। यह एंटी-एंजिग गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें मौजूद गुण स्किन को सूजन को कम कर सकता है। 

दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा

नोबची फूल स्किन के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। इससे स्किन सेल्स की मरम्मत बेहतर तरीके से होती है, जिससे स्किन पर मौजूद निशान, दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। इस पौधे में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। रिसर्च के मुताबिक, नोबची फूल में मौजूद एंटीफंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट, बैक्टीरियल गुण स्किन की कई समस्याओं को चुटकियों में दूर कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - इन 5 समस्याओं में नहीं लगाना चाहिए नारियल तेल, बढ़ सकती है परेशानी

स्किन पर कैसे करें नोबची फूल का इस्तेमाल?

  • नोबची फूलों और पत्तियों के रस का इस्तेमाल आप स्किन पर कर सकते हैँ। इस फूल और सब्जियों के तैयार अर्क एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन को शांत करता है। 
  • इसके अलावा आप एलोवेरा की तरह सीधेतौर पर इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकते हैं।
  • टोनर के रूप में नोबची फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्किन की चमक बढ़ती है। 

नोबची की पत्तियां और फूल स्किन के लिए काफी हेल्दी होती हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें। ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। 

Read Next

इन 5 समस्याओं में नहीं लगाना चाहिए नारियल तेल, बढ़ सकती है परेशानी

Disclaimer