How To Make Pomegranate Face Mask: वातावरण के प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का असर हमारे चेहरे पर भी नजर आने लगता है। इसके कारण चेहरे पर डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और डल स्किन जैसी समस्याएं होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग मार्केट के केमिकल प्रोडक्टस इस्तेमाल करते हैं, जिनके लंबे समय में साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसके लिए आप अनार के रस से बने फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स स्किन को हाइड्रेट रखने और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या से भी राहत दे सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें अनार के रस से फेस मास्क बनाने के तरीके।
अनार के रस से बनाएं ये 4 फेस मास्क- Pomegranate Juice Face Mask At Home
1. बेसन और अनार का फेस मास्क
यह फेस मास्क तैयार करने के लिए बाउल में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच चंदन पाउडर, आधा चम्मच कॉफी पाउडर और आधा चम्मच चावल का आटा लें। इसे मिक्स करने के लिए 2 चम्मच अनार का रस और 1 चम्मच दही भी मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाए और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। यह फेस मास्क चेहरे की गहराई से सफाई करने में मदद करेगा। वहीं बेसन, चंदन और दही के इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और डल स्किन से राहत भी मिलेगी।
2. अनार का रस और ग्रीन टी
बाउल में 1 चम्मच दही और 2 चम्मच अनार का रस मिलाएं। इसमें 1 चम्मच ग्रीन टी और 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए रहने दें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें।
इसे भी पढ़े- अनार के जूस से तैयार करें फेस पैक और पाएं चमकदार त्वचा, जानें इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
3. अनार का रस और कोकोआ पाउडर
इस फेस मास्क से डार्क स्पॉट्स कम होंगे, साथ ही स्किन सॉफ्ट और यंग बनी रहेगी। पेस्ट तैयार करने के लिए 1 चम्मच कोकोआ पाउडर में 2 चम्मच अनार का रस मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद फर्क देखें।
4. अनार और ओट्स फेस मास्क
बाउल में 2 चम्मच ओट्स को 4 दूध में भिगोकर 1 घंटे के लिए रख दें। अब इस पेस्ट में 2 चम्मच अनार का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट लगाए रखें और सूखने के बाद चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़े- चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं अनार के छिलके का पाउडर, बढ़ेगा ग्लो और सॉफ्टनेस
इस तरह से आप अनार के रस से फेस मास्क बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। किसी भी तरह की एलर्जी से बचने के लिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version