Expert

इन 3 परेशानियों से ग्रस्त लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अखरोट, हो सकता है नुकसान

People With These Health Condition Should Avoid Eating Walnuts In Hindi: डाइरिया और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी होने पर आपको अखरोट का सेवन न करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 3 परेशानियों से ग्रस्त लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अखरोट, हो सकता है नुकसान

People With These Health Condition Should Avoid Eating Walnuts In Hindi: मौसम चाहे, जो भी हो। सबको अखरोट खाना पसंद होता है। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए, विशेषकर मांएं इसे बच्चों की डाइट में शामिल करती हैं। अखरोट, विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें खासकर इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को दुरुस्त कर बीमार पड़ने का रिस्क कम करता है। यही नहीं, विशेषज्ञों की मानें, तो अखरोट में याद्दाश्त तेज करने की क्षमता भी होती है। इतनी खूबियों के बावजूद कुछ लोगों को अखरोट खाने से बचना चाहिए। जानते हैं ऐसा क्यों? दरअसल, कुछ बीमारी पीड़ित लोगों अगर बहुत ज्यादा मात्रा में अखरोट खाते हैं, तो इससे उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। आप जानें, इस सवाल का जवाब।

डाइरिया- Diarrhea 

Diarrhea

डाइरिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीज को उल्टी और दस्त दोनों साथ होने लगते हैं। इससे शरीर में से काफी पानी भी निकल जाता है, जो कि बॉडी को डिहाइड्रेट कर सकता है। ऐसा होने पर चक्कर आना, कमजोरी महसूस करना जैसी कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इस तरह की कंडीशन में मरीज को अखरोट खाने से बचना चाहिए। हालांकि, अखरोट इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए जाना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है और यह फाइबर का भी बेहतरीन स्रोत होता है। डाइरिया होने की स्थिति में अखरोट खाने पर पेट की समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी ज्यादा खाते हैं अखरोट? जानें इससे होने वाले नुकसान

हाई ब्लड प्रेशर- High Blood Pressure

अखरोट में हेल्दी फैट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है। अखरोट के सेवन से ब्लड वेसल्स यानी रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती हैं। इस तरह यह ब्ल्ड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसके बावजूद, अखरोट में टायरामाइन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो हाई बीपी के मरीजों के लिए सही नहीं है। अगर हाई बीपी का मरीज इसका सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में कर बैठे, तो इससे उनकी तबियत बिगड़ सकती है। अतः बीपी के मरीजों को चाहिए कि वे सीमित मात्रा में ही अखरोट का सेवन करें।

इसे भी पढें: दिमाग तेज करने के लिए अखरोट कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

किडनी स्टोन- Kidney Stone

जैसा कि यह बात आप जानते ही होंगे कि जो लोग कम पानी पीते हैं, खराब लाइफस्टाइल और खानपान की बुरी आदतों की वजह से किडनी स्टोन हो सकता है। कई बार, स्टोन किडनी स्टोन निकालने के बाद अगर लाइफस्टाइल की ओर ध्यान न दिया जाए, तो स्टोन फिर से बन सकता है। इसलिए, ऐसे में आदतों में सुधार की बहुत जरूरत होती है। वहीं, अखरोट भी किडनी स्टोन बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। दरअसल, अखरोट में ऑक्सेलेट (ऑक्सालिक एसिड एक ऑर्गेनिक कंपाउंड होता है, जो पत्तेदार सब्जियों, सब्जियों, फलों, कोको, नट्स और बीजों सहित कई पौधों में पाया जाता है।) होता है। यह कंपाउंड कैल्शियम और मिनरल्स से बनता है, जो कि किडनी में स्टोन बना सकता है। इसलिए, अगर किसी को किडनी में कई बार स्टोन हो चुका है, तो उन्हें अखरोट का सेवन करने से बचना चाहिए।

इसके अलावा, अखरोट का बहुत अधिक सेवन करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, एलर्जी और हाई कैलोरी से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए अगर आप एक दिन में मुट्ठीभर अखरोट एकबार में खा जाते हैं, तो इससे वजन बढ़ सकता है। सामान्य तौर पर एक व्यक्ति को 3 से 4 अखरोट ही खाने चाहिए।

image credit: freepik

Read Next

एक बोतल कोल्ड ड्रिंक में कितनी शुगर होती है? जानें रोज Cold Drink पीने के 5 गंभीर नुकसान

Disclaimer