पपीता किसे नहीं खाना चाहिए: इन 5 तरह के लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है पपीते का सेवन

पपीता स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन कुछ लोगों को पपीता नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में-   
  • SHARE
  • FOLLOW
पपीता किसे नहीं खाना चाहिए: इन 5 तरह के लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है पपीते का सेवन


पपीता कई पोषक तत्वों जैसे - फाइबर, विटामिंस, फाइबर इत्यादि से भरा होता है। ऐसे में यह कई तरह की समस्याएं जैसे - पाचन, वजन बढ़ना, डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव कर सकता है। साथ ही यह आपको हर सीजन में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इसलिए कई लोग नियमित रूप से पपीते का सेवन करना पसंद करते हैं। खासतौर पर जो लोग अपना वजन नियंत्रित करना चाहते हैं, वह नियमित रूप से पपीता खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए ? इससे उनके सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आज हम इस लेख में बताएंगे कि किन लोगों को पपीता खाने से सेहत को नुकसान ( Papaya Side Effects ) पहुंच सकता है। 

1. हार्टबीट अनियंत्रित होने पर

हृदय रोग के खतरे को कम करने में पपीता मददगार हो सकता है। लेकिन अगर आपका हार्ट बीट अयंत्रित है, तो पपीते के सेवन से बचें। दरअसल, इसमें साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड अमीनो एसिड होता है, जो पाचन तंत्र में हाइड्रोजन सायनाइड का उत्पादन कर सकता है। हालांकि, यह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता। लेकिन अगर आपका हार्टबीट अनियंत्रित है, तो यह आपके लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। 

2. प्रेग्नेंट महिलाएं

प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आप रोजाना पपीता खाना पसंद करते हैं, तो इस अवस्था में पपती खाने से परहेज करें। दरअसल, पपीते में लेटक्स होता है, जो गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे में प्रसव जल्दी होने की संभावना होती है। इसके अलावा पपीते में पपैन होता है, जो हमारा शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन समझने की गलती करता है। इससे भ्रूण की झिल्ली पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए गर्भावस्था में पपीता खाने से परहेज करना चाहिए।

3. किडनी में पथरी 

पपीता विटामिन सी से भरपूर होता है, यह एक एंटीऑक्सीडेंट है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।  लेकिन अगर आपकी किडनी में पथरी की शिकायत है, तो इसकी अधिकता आपके लिए नुकसानदेय हो सकती है।  दरअसल, अधिक मात्रा में पपीते के सेवन से कैल्शियम ऑक्सलेट उत्पन्न हो सकता,  जिसके किडनी की पथरी बढ़ सकती है। जिसके बाद यूरिन के जरिए पथरी निकलना मुश्किल हो सकता है।  

4. एलर्जी की शिकायत

एलर्जी से ग्रसित मरीजों को भी पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।  दरअसल, पपीते के अंदर चिटिनेज नामत एंजाइम होता है, जो लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। इसके कारण आपको सांस लेने में परेशानी, छींक और खांसी आना, आंखों में पानी आने जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपको पपीते से एलर्जी की परेशानी होती है, तो इसके सेवन से बचें। 

5. हाइपोग्लाइसीमिया से ग्रसित

डायबिटीज मरीजों के लिए पपीता काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से पपीते के सेवन से ब्लड में शुगर की मात्रा कम हो सकती है। लेकिन अगर आप डायबिटीज की दवा ले रहे हैं और आपके शरीर में पहले से ही शुगर की मात्रा कम है, तो पपीते का अधिक मात्रा में सेवन आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है।

पपीता स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन इसकी अधिकता आपके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए कभी भी इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें। वहीं, अगर आप पहले से ही किसी समस्या से ग्रसित हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही पपीते का सेवन करें।

Read Next

मूली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? जानें ऐसी 5 चीजें जो हो सकती हैं नुकसानदायक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version