
उम्र के असर को रोकना चाहते हैं तो गांवों की ताजी हवा में सांस लीजिये। चीन में हुए एक शोध में यह बात सामने आयी है कि शहर की तुलना में गांवों में उम्र कम रफ्तार से गुजरती है।
शहरवासियों की उम्र तेजी से बढ़ती है, जिससे वे जल्द ही बूढ़े हो जाते हैं। चीन में किए गए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। शोधकर्ताओं ने शहरों में बढ़ते प्रदूषण को इसके लिए जिम्मेदार माना है।
सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनी प्राक्टर एंड गैंबल ने यह अध्ययन किया है। इसके लिए 30 से 45 वर्ष की आयु की 200 महिलाओं की त्वचा और उनके आसपास के वातावरण की हवा की जांच की।
इनमें से आधी महिलायें शहरों और आधी गांवों में रहती थीं। लेकिन, उनकी दिनचर्या समान थी। बीजिंग के त्वचा रोग विशेषज्ञ और इस शोध का नेतृत्व करने वाले प्रो वे ल्यू के मुताबिक अध्यन में पाया गया कि शहर में रहने वाली महिलाओं की त्वचा पर जल्द ही उम्र का असर दिखने लगता है।
हवा में खतरनाक रसायनों की मात्रा बढ़ती जा रही है। यह रसायन त्वचा में मौजूद प्रोटीन कैराटीन को क्षति पहुंचाते हैं। यह प्रोटीन ही त्वचा में मौजूद नमी की भी रक्षा करता है।
शोध में पाया गया कि 10 फीसदी ज्यादा तेजी से घती है उम्र गांव में रहने वालों की तुलना में। 224 तरह के रसयन त्वचा को भीतर तक नुकसान पहुंचाते हैं।
Image Courtesy- Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।