
Can Heatwave Affect Asthma: गर्मी का प्रकोप जारी है। देश के कुछ हिस्सों को छोड़कर अन्य जगहों पर लू चल रही है। लू में शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जो कि शरीर के लिए एक जानलेवा स्थिति है। लू के कारण व्यक्ति बीमार हो जाता है। इंसान के शरीर के लिए गर्म हवाएं, तबीयत को बिगाड़ने का काम करती हैं। गर्मी और लू के बीच व्यक्ति के लिए स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। खासकर उन लोगों के लिए जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। अगर आप किसी बीमारी का शिकार हैं, तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता, सामान्य व्यक्ति के मुकाबले कम होगी। इसी तरह अस्थमा रोगियों पर भी मौसम का सीधा असर पड़ता है। अस्थमा एक बीमारी है जो फेफड़ों के वायुमार्ग को प्रभावित करती है। यही कारण है कि लोगों को ऐसा लगता है कि लू का असर अस्थमा मरीजों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इस लेख में जानेंगे कि लू के दौरान अस्थमा पर क्या प्रभाव पड़ता है और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।

क्या लू के दौरान अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं?- Can Heatwave Affect Asthma
डॉ सीमा ने बताया कि यह सच है। लू (हीट वेव) के कारण अस्थमा रोगियों की तबीयत खराब हो सकती है। हीट वेव के समय, ज्यादा गर्मी और उमस के कारण अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं। लू के दौरान हवा की गुणवत्ता में गिरावट आ जाती है। इस वजह से अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं। गर्मी और उमस के बीच अस्थमा रोगियों के लिए सांस लेना मुश्किल हो सकता है। गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है और इससे अस्थमा रोगियों में सांस लेने की क्षमता कम हो सकती है। शरीर को ठंडा रखने की कोशिश में ज्यादा ऊर्जा लगती है और फेफड़ों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। हीट वेव के दौरान डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। पानी कम पीने से म्यूकस गाढ़ा हो जाता है जिससे वायुमार्ग अवरुद्ध हो सकता है और इससे अस्थमा अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है।
लू में अस्थमा रोगी स्वस्थ कैसे रहें?- Tips to Stay Healthy During Heatwave
- लू में अस्थमा के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए नियमित चेकअप करवाएं और असामान्य लक्षणों की जानकारी डॉक्टर को दें।
- अस्थमा के मरीजों को गर्मी के दिनों में ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए और हवादार जगह पर रहना चाहिए।
- गर्मी से बचने के लिए हल्के, सूती कपड़े पहनें।
- अस्थमा रोगी ज्यादा थकावट वाली एक्सरसाइज करने से बचें और हल्की फिजिकल एक्टिविटीज करें।
- रिलीवर इनहेलर हमेशा साथ रखें और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करें।
- गर्मी के दिनों में नींबू पानी, नारियल पानी या इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थ पीते रहें। इससे शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है।
- दिन के समय खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें और पर्दे लगाएं ताकि सूरज की गर्मी अंदर न आ सके।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version