Doctor Verified

कई बीमारियों में रामबाण है भिदुरकाष्ठ फल, जानें इसे खाने के फायदे

Pecan Nuts Health Benefits: भिदुरकाष्ठ फल या पेकान नट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जानें इसमें मौजूद गुण और खाने के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
कई बीमारियों में रामबाण है भिदुरकाष्ठ फल, जानें इसे खाने के फायदे


Bhidurkashth Fal Health Benefits in Hindi: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में पोषक तत्वों की कमी होने से आपको कई बीमारियों का खतरा रहता है। इसीलिए डाइट में ऐसे फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए, जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व दे सकें। शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए आप डाइट में भिदुरकाष्ठ फल को शामिल कर सकते हैं। भिदुरकाष्ठ फल एक तरह का ड्राई फ्रूट है, इसे अंग्रेजी में Pecan Nut भी कहा जाता है। भिदुरकाष्ठ फल अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं भिदुरकाष्ठ फल खाने के फायदों के बारे में।

भिदुरकाष्ठ फल खाने के फायदे- Pecan Nuts Health Benefits in Hindi

भिदुरकाष्ठ फल को पेकान नट्स के नाम से जाना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर से कई बीमारियों और समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद माने जाते हैं। भिदुरकाष्ठ में कार्ब्स, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, क्लोराइड और फाइबर जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। यही नहीं भिदुरकाष्ठ फल में विटामिन ए और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो हार्ट के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी के मुताबिक, "भिदुरकाष्ठ फल बादाम और अखरोट जैसे ड्राई नट्स के समान ही फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन कम करने से लेकर शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से बचने में फायदा मिलता है।"

Bhidurkashth Fal Health Benefits in Hindi

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में खाएं ये 6 भारतीय हाई प्रोटीन फूड्स, शरीर रहेगा फिट और एनर्जेटिक

भिदुरकष्ट फल का सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. हार्ट के लिए फायदेमंद 

भिदुरकाष्ठ फल में प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड समेत कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से आपको कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने और ब्लड प्रेशर को ठीक रखने में भी मदद मिलती है। भिदुरकाष्ठ फल का सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए भिदुरकाष्ठ फल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखने और अपच आदि से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होता है। पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप भिदुरकाष्ठ फल को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3. वजन कम करने में फायदेमंद

भिदुरकाष्ठ फल में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर आदि की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से बार-बार भूख भी नहीं लगती है। वजन कम करने के लिए सुबह के नाश्ते में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

4. इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होने पर आपको संक्रमण और बीमारियां जल्दी हो सकती हैं। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भिदुरकाष्ठ फल का सेवन करना फायदेमंद होता है। इस फल में विटामिन, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।

5. आंखों के लिए फायदेमंद

भिदुरकाष्ठ फल में विटामिन ए और फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आंखों को फायदा मिलता है और आंखों की बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: डाइट को पौष्टिक बनाने के लिए हर मील में शामिल करें ये 4 चीजें, रहेंगे फिट और हेल्दी

भिदुरकाष्ठ फल का सेवन आप किसी भी समय ड्राई फ्रूट या नट्स की तरह कर सकते हैं। आप इसे स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं इसके अलावा शेक में भी इसे मिक्स कर सकते हैं। भिदुरकाष्ठ फल को आप रोस्ट करके भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ध्यान रहे इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए अन्यथा शरीर को नुकसान भी पहुंच सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या लौकी का जूस पीने से कम होता है ब्लड प्रेशर? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer