बॉडी बनाने के लिए आप तरह-तरह के फूड्स खाते हैं और एक्सरसाइज करते हैं। आजकल बाजार में मसल्स बिल्डिंग और वेट गेन के लिए ढेर सारे प्रोटीन पाउडर्स मौजूद हैं मगर इन फूड्स में कई तरह के हानिकारक तत्वों और केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है जिससे शरीर फूल तो आता है मगर ताकत नहीं आती है। अगर आपको सच में अच्छी बॉडी बनानी है, तो इसके लिए आपको पौष्टिक चीजें खानी चाहिए।
पीनट्स बटर बॉडी बिल्डिंग में आपकी मदद कर सकता है। दुनियाभर में तमाम बॉडी बिल्डर्स और एथलीट्स इसका सेवन करते हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। पोटेशियम, मैगनीशियम और अन्य कई तत्वों से भरपूर पीनट बटर आपको कई बीमारियों से भी बचाता है।
पोषक तत्वों से भरपूर
प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, पोटेशियम और अब एंटी-ऑक्सीडेंटस, मैगनीशियम और अन्य कई पोषक तत्व पीनट बटर में मौजूद होते हैं। पीनट बटर में कई अच्छी चीजें मौजूद होती हैं। पीनट बटर की एक सर्विंग से आपको 3 ग्राम एंटी ऑक्सीडेंट यानी विटामिन ई मिलता है। इसके साथ ही आपको मैग्नीशियम भी मिलता है जो हड्डियों ओर मांसपेशियों की रिकवरी के लिए बहुत अच्छा होता है। और साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी विटामिन बी6 और जिंक भी मिलता है।
इसे भी पढ़ें:- क्या आप भी सच मानते हैं चावलों से जुड़े ये 5 मिथ? जान लें सच
टॉप स्टोरीज़
हेल्दी फैट से होता है भरपूर
कई लोग वसा की अधिक मात्रा के कारण पीनट बटर का इस्तेमाल नहीं करते। हालांकि, पीनट बटर में अनसेचुरेटड फैट सेचुरेटेड फैट से अधिक होता है। इसका अर्थ है कि इसमें हेल्दी फैट ज्यादा होता है। एक स्वस्थ शरीर को हेल्दी फैट की जरूरत अधिक होती है। ऑलिव ऑयल, अवोकेडो की तरह पीनट बटर में मौजूद वसा भी आपके लिए फायदेमंद होती है। इसलिए इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद है।
एनर्जी बढ़ाता है पीनट बटर
पीनट बटर में हेल्दी फैट्स के साथ ही प्रोटीन की मात्रा भी भरपूर होती है। प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा इसमें काफी कैलरी भी होती है, जिससे आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। अगर आप नाश्ते में पीनट बटर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको दिन भर के काम करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिल जाती है।
इसे भी पढ़ें:- ऑर्गेनिक फूड क्या है? जानें इसके स्वास्थ्य लाभ
होता है ढेर सारा फाइबर
दो चम्मच पीनट बटर में न सिर्फ भरपूर प्रोटीन होता है, बल्कि साथ ही साथ इसमें दो ग्राम फाइबर भी होता है। फाइबर का प्रचुर सेवन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर की पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है। बेशक अन्य स्रोतों से भी फाइबर प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन पीनट बटर इसके सप्लीमेंट का काम कर सकता है। इसलिए पीनट बटर का सेवन रोज सुबह नाश्ते में करना चाहिए।
दिल की बीमारियों से बचाए
हममें से ज्यादातर लोग बहुत अधिक सोडियम का इस्तेमाल करते हैं। शायद आपको इस बात का अंदाज न हो, लेकिन सोडियम आपकी कार्डियोवस्कुलर सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। बीटर बटर में पोटेशियम की मात्रा काफी अधिक होती है और पोटेशियम सोडियम के खतरे को कम करने में मददगार होता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating in Hindi