भाग-दौड़ वाली जिंदगी में आजकल जो पीछे छूट रही है वह है सेहत और अस्वस्थ जीवनशैली। करियर को नई उंचाइयों तक पहुंचाने के चक्कर में हम सेहत से समझौता करने लगे हैं। काम में हम इतने व्यस्त हो जाते हैं कि खुद के खान-पान का ध्यान नहीं रख पाते हैं। इसकी वजह से हम प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद आहार का सेवन ज्यादा करने लगते हैं। इस खाद्य पदार्थ में केमिकल का प्रयोग होता है, जो शरीर के लिए सही नहीं है। इसका सबसे बुरा असर बड़ों के साथ बच्चों पर भी पड़ रहा है। आज के लाइफस्टाइल के चलते छोटे बच्चों को भई डायबिटीज और दिल की बीमारियां हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके पास आहार का एक ऐसा विकल्प है, जिसे खाने से बीमारियां नहीं होतीं और आप स्वस्थ रहते हैं। जी हां, हम ऑर्गेनिक आहार की बात कर रहे हैं। ऑर्गेनिक आहार को अपनी डाइट में शामिल कर आप वह सभी पोषक तत्व पा सकते हैं, जिनकी जरूरत आपकी बॉडी को है। आइए जानें कैसेः
क्या है ऑर्गेनिक फूड
ऑर्गेनिक यानी जैविक आहार के बारे में जानते तो सभी हैं, लेकिन इसके बारे में लोगों को जानकारी थोड़ी अधूरी होती है। दरअसल इस तरह से उगाए गए फूड में केमिकल और पेस्टीसाइड का इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं किया जाता है। ये फूड असमय यानी बेमौसम उपलब्ध भी नहीं होते हैं। इनके लिए जैविक खाद तैयार की जाती है, जिसके बाद इस आहार को उगाया जाता है। बाजार में अगर आपको फ्रेश फूड दिखे, तो इसका मतलब यह नहीं कि वे ऑर्गेनिक हैं।
ऑर्गेनिक फूड के फायदे
जैविक आहार की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इनका शरीर पर कोई साइड-इफेक्ट नहीं होता है। इसमें किसी भी तरह के कैमिकल, पेस्टीसाइड, दवाएं या प्रिजर्वेटिव का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, आदि जरूरी तत्व मौजूद होते हैं। ये ही वो चीजें हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखती हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीर में दोगुनी ताकत बढ़ाते हैं ये 5 सुपर फूड्स, नहीं होने देते कमजोरी
बीमारियों से बचाएं
ऑर्गेनिक फूड में किसी तरह का केमिकल नहीं होता जिसके कारण इसका सेवन करने से आप स्वस्थ और निरोग रहते हैं। जैविक आहारों में मौजूद पोषक तत्व दिल की बीमारियों, ब्लड प्रेशर की समस्या, माइग्रेन, मधुमेह और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव करता है। इसके सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कोल्ड जैसी समस्या भी नहीं होती है। चूंकि, इसमें फैट नहीं होता, जिसके कारण आपका वजन भी नहीं बढ़ता। इसका स्वाद बेहतर होता है साथ ही इससे त्वचा भी निखरती है।
इसे भी पढ़ें: कैंसर, डायबिटीज और लिवर रोगों से बचाती है मूंग दाल, ऐसे करें सेवन
इन बातों का रखें खास ध्यान
जैविक आहारों का पूरा फायदा तभी मिल पाता है, जब इनका सेवन सही तरीके से किया जाए। अगर आप इन आहारों को सही तरीके से नहीं पकाते हैं, तो फायदे के बजाय नुकसान होता है। इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स नष्ट हो जाते हैं। हालांकि बाजार में आर्गेनिक फूड कैमिकलयुक्त फूड की तुलना में महंगा होता है। आर्गेनिक फूड वहीं से खरीदें, जहां पर इसकी प्रमाणिकता साबित हो। ज्यादातर आर्गेनिक फूड सर्टिफाइड होते हैं और उनपर स्टीकर भी लगा होता है।
अगर आप भी खुद को स्वस्थ जीवनशैली देना चाहते हैं, तो साधारण आहार के साथ कुछ ऑर्गेनिक आहार को भी अपनी डाइट में शामिल करें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Healthy Eating Related Article In Hindi