Papaya Hair Masks For Hair Growth: बाल शरीर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। लेकिन कई बार पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ पर असर पड़ता है। कई बार बाल नहीं बढ़ने के कारण आगे से गंजापन की समस्या भी हो जाती है। बहुत से लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं मिलता है। ऐसे में बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए पपीते के हेयर मास्क लगाया जा सकता है। पपीता शरीर के साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जैसे विटामिन, ए, सी, फोलिक एसिड, एमिनो एसिड और सैलिसाइक्लिक एसिड, जो हेयर ग्रोथ को बढ़ाने के साथ स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ते है। पपीता डैमेज बालों को रिपेयर करने के साथ बालों को बढ़ाता है। आइए जानते हैं बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए पपीते का हेयर मास्क कैसे बनाएं।
1. पपीते और केले का हेयर मास्क
सामग्री
1- कप पपीते का पेस्ट
1- पका केला
2 चम्मच- दही
पपीते और केले का हेयर मास्क बनाने का तरीका
पपीते और केले का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर चला लें। अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें। यह मास्क बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ डैंड्रफ को दूर करता है और बालों को चमकदार बनाता है।
2. पपीते और नींबू के रस का हेयर मास्क
सामग्री
1 कप- पपीते का पेस्ट
3 चम्मच- नींबू का रस
पपीते और नींबू के रस का हेयर मास्क बनाने का तरीका
पपीते और नींबू के रस का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्कैल्प का पीएच बैलेंस को बनाए रखने के साथ ग्रोथ को बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित के शाइनी बालों का राज है यह DIY हेयर मास्क, आप भी कर सकते हैं ट्राई
3. पपीता और अंडे का हेयर मास्क
सामग्री
1 कप- पपीता का पेस्ट
1- अंडा
पपीता और अंडे का हेयर मास्क बनाने का तरीका
पपीता और अंडे का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। फिर इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर 30 मिनट के लिए लगा कर रखें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें। यह मास्क बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ चमकदार भी बनाता है।
बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए पपीते का हेयर मास्क को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik