आजकल फिट बॉडी पाना ना सिर्फ महिलाओं की बल्कि पुरुषों की भी पहली पसंद बन गई है। हर कोई चाहता है कि उसका शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही फिट भी दिखे। लेकिन बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से बढ़ता वजन और चर्बी पूरी पर्सनेलिटी खराब कर देती है। वेट लॉस करने के लिए और पेट की चर्बी को छिपाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या जतन करते हैं। कोई ढीले-ढाले कपड़े पहनता है तो कोई अंग्रेजी दवाओं और तरकीबों को अपनाता है। लेकिन कभी खुद से ये प्रश्न करें कि आखिर आप किन-किन उपायों से अपनी पेट की चर्बी को छिपाते रहेंगे? अब समय आ गया है कि इस चीज से भागने के लिए बजाय कोई उपाय निकाला जाए। आज हम आपको पेट की चर्बी और फैट कम करने के लिए कच्चे पपीता खाने के फायदे बता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : इन 3 कारणों से रात में भी करें वर्कआउट
वजन घटाने और पेट कम करने के लिए वैसे तो कई घरेलू उपाय हैं। लेकिन उन सब में एक श्रेष्ट उपाय है जो आज हम आपको बता रहे हैं। इस उपाय का नाम है कच्चा पपीता। अगर आप कुछ ही दिनों में वजन कम करना चाहते हैं तो हर रोज भोजन के साथ कच्चे पपीता का सेवन करें। आप चाहे तो कच्चे पपीते को कदूकस कर के दही के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। अगर आप कच्चे पपीते को सलाद के तौर पर खाना चाहते हैं तो वो भी बहुत फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें : रोजाना सिर्फ 1 ग्लास गर्म पानी, मोटापा हो जाएगा दूर!
कच्चे पपीते का हलवा
कच्चे पपीते का हलवा बनाने के लिए पपीते को छोटे छोटे टुकड़ों में कांट लें। उसके बाद इन्हें किसी बर्तन में रख के लगभग आधा ग्लास पानी डालकर गैस पर रख दें। गैस की आंच एकदम हल्की ही रखें। करीब 20 से 25 मिनट तक इसे पकने दे। जब आपको लगे कि पपीता अच्छी तरह गल गया है तो उसे बड़े चम्मच की मदद से मैश कर लें। अगर आप चाहे तो इसमें थोड़ी सी चीनी मिला सकते हैं। लेकिन अगर नैचुरल खाएंगे तो ज्यादा सही रहेगा। इस हलके को हफ्ते में करीब 3 से 4 बार खाएं। आप खुद देखेंगे कि आपका फैट बहुत जल्दी बर्न हो रहा है।
संयम बरतें
चर्बी ना एक दिन में बनती है ना एक दिन में जाती है। इसके लिए अपनी जीवनशैली में सुधार करना जरूरी है। संतुलित आहार के साथ नियमित व्यायाम करने से ही आप पेट की चर्बी से निजात पाई जा सकती है। अगर आप पेट की चर्बी कम करने के लिए गंभीर हैं, तो जंक फूड व तेल मसाले वाली चीजों से दूरी में ही भलाई है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Weight Loss
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version