एक्ने कम करने में बेहद फायदेमंद है पपीते और सेब का जूस, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी

एक्ने कम करने के लिए आप पपीते और सेब से बना जूस पी सकते हैं। इससे त्वचा पर नैचुरल ग्लो आने के साथ ही साथ एक्ने से भी राहत मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्ने कम करने में बेहद फायदेमंद है पपीते और सेब का जूस, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी


एक्ने त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है, जो आमतौर पर महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करती है। एक्ने आपके पूरे लुक को प्रभावित कर देता है। इससे राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं तो कुछ लोग इसका ट्रीटमेंट भी कराते हैं। जबकि डाइट मे सुधार करके भी आप इससे राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप पपीते और सेब से बना जूस पी सकते हैं। यह एक्ने को कम करने के साथ ही त्वचा के नैचुरल ग्लो को भी बरकरार रखने में मददगार साबित होता है। आइये न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ कोच दिगविजय सिंह से जानते हैं इस ड्रिंक के बारे में। 

कैसे बनाएं जूस? 

  • एक्ने से बचने के लिए ये जूस बनाना काफी आसान होता है। 
  • इसे बनाने के लिए आपको पपीते के छोटे टुकड़े काटने के साथ ही सेब को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • इसके बाद आपको इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालना है। अब इसमें उपर से नारियल पानी मिलाएं। 
  • अब आपको इसमें भीगे हुए चिया सीड्स मिलाने हैं और मिक्सर में इसका जूस बना लेना है। 
  • ध्यान रहे आपको इस जूस में चीनी या फिर कुछ मीठा नहीं मिलाना है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Digvijay Singh | Health coach (@digvijaylifestyle)

एक्ने के लिए फायदेमंद 

  • इस जूस को पीना आपके एक्ने की समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है। 
  • इसमें पैपेन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर एक्ने को कम करने में मदद करता है। 
  • पैपीन शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में भी मददगार होता है, जिससे एक्ने से राहत मिलती है। 
  • वहीं, सेब में मिलने वाले पोषक तत्व शरीर में पहुंचकर त्वचा के न केवल एक्सफोलिएट करते हैं, बल्कि पीएच लेवल को बैलेंस रखकर एक्ने को कम करते हैं।
  • इस जूस को आप हफ्ते में एक से दो दिन पी सकते हैं। इससे एक्ने काफी कम होता है। 

इसे भी पढ़ें - मुंहासे की समस्या दूर करने के लिए इस्तेमाल करें लौंग का तेल, जानें इस्तेमाल के तरीके

एक्ने से बचने के तरीके 

  • एक्ने से बचने के लिए आपको डाइट में सुधार करना चाहिए। इसके लिए तैलीय पदार्थों से परहेज करें। 
  • इसके लिए आपको ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचने के साथ ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
  • ऐसे में अपने चेहरे को बार-बार छूने से बचें। 
  • चेहरे को नियमित तौर पर साफ करें। 

Read Next

क्या खाना पकाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना सही होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version