ओवरईटिंग करना बुरी बात नहीं है, अक्सर स्वादिष्ट खाना बनने पर हम ऐसा कर बैठते हैं। मगर सवाल यह है कि क्या डायबिटीज में भी ओवरईटिंग करना सेफ होता है या इसके कुछ नुकसान हो सकते हैं? इस बात का ध्यान रखें कि डाइट और जीवनशैली डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर का स्तर बदल सकता है। यह स्थिति गंभीर भी हो सकती है। इसलिए, यह जान लेना बहुत जरूरी है कि क्या डायबिटीज में ओवरईटिंग करना सेफ है?
डायबिटीज में ओवरईटिंग के नुकसान
-1778151016121.jpg)
ब्लड शुगर का बढ़ना
डायबिटीज में जरूरत से ज्यादा खाना बिल्कुल सेहत के लिए सही नहीं है। यह हाई ब्लड शुगर (हाइपरग्लाइसीमिया) का कारण बनता है, क्योंकि शरीर एक्स्ट्रा ग्लूकोज को प्रोसेस नहीं कर पाता है। खासकर, जब कार्ब्स या शुगर का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में लगती है ज्यादा भूख और खाते ही बढ़ता है शुगर लेवल? जानें क्या गलती कर रहे हैं आप
इंसुलिन रेजिस्टेंस की दिक्कत
2009 में Molecular Medicine में प्रकाशित रिसर्च आर्टिकल के अनुसार ओवरईटिंग करने की वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या हो सकती है। असल में, जरूरत से ज्यादा खाना विशेष रूप से कैलोरी, सैचुरेटेड फैट और शुगर का अधिक सेवन करने से फैट स्टोरेज सेल्स पर दबाव पड़ने लगता है, जिससे क्रोनिक इन्फ्लेमेशन यानी पुरानी सूजन को सक्रिय करके इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बनता है। इससे पेट के पास चर्बी बढ़ जाती है, जो कि इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या खड़ी करते हैं।
मोटापा
डायबिटीज के मरीजों को हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना खाना चाहिए। अतिरिक्त मात्रा में कैलोरी या फैट का सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है और टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम भी बढ़ जाता है। यह मरीज की कंडीशन को और खतरनाक बनाता है।
हार्ट डिजीज का रिस्क
ओवरईटिंग करने से ट्राइग्लिसराइड्स और बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। डायबिटीज के रोगियों को हमेशा हेल्दी फूड के विकल्पों को ही चुनना चाहिए, ताकि उनका कोलेस्ट्राॅल का स्तर संतुलित रहे। बैड कोलेस्ट्राॅल बढ़ने से दिल का दौरा भी आ सकता है।
इसे भी पढ़ें: लंबे समय तक भूखे रहने के बाद ज्यादा खाना डाइजेशन पर कैसे असर डालता है?
निष्कर्ष
किसी भी स्थिति में ओवरईटिंग करने से बचना चाहिए, खासकर डायबिटीज के रोगियों को ऐसा नहीं करना चाहिए। सीमित मात्रा में खाना खाने से ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहता है और बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के जोखिम को कम किया जा सकता है। यहां तक कि हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए, डाॅक्टर सलाह देते हैं कि ओवरईटिंग न करें और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या सिर्फ एक बार ओवरईटिंग करने से डायबिटीज बिगड़ सकती है?
हां, एक बार भी ओवरईटिंग करने से ब्लड शुगर में स्पाइक कर सकता है।डायबिटीज में ओवरईटिंग की क्रेविंग को कैसे रोकें?
फाइबर युक्त भोजन खाने से ओवरईटिंग की क्रेविंग को कम किया जा सकता है।क्या दुबले लोग डायबिटीज होने पर भी ओवरईटिंग कर सकते हैं?
नहीं। दुबले लोगों को भी ओवरईटिंग नहीं करनी चाहिए। इससे फैट सेल्स में इंसुलिन रेजिस्टेंस पैदा हो सकती है, जो उनकी स्थिति को और जटिल बना सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 07, 2026 16:24 IST
Modified By : Meera Tagore May 07, 2026 16:24 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi