Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sharad Malhotra , Senior Consultant & Director – Gastroenterology, Hepatology & Therapeutic Endoscopy

क्या तरबूज का ज्यादा सेवन बिगाड़ सकता है आपका हाजमा? डॉक्टर से जानें सच्चाई

तरबूज गर्मियों का सुपरफूड है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे में तरबूज का सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए।

गर्मियों में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है, इसमें लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी से राहत देने में मदद करता है। तरबूज पेट के लिए हल्का, स्वाद में मीठा और तुरंत एनर्जी देने वाला माना जाता है, इसलिए लोग इसे बिना सोचे-समझे अक्सर ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं लेकिन क्या ज्यादा तरबूज खाना डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए नुकसानदायक हो सकता है? इस विषय पर आकाश हेल्थकेयर के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी एवं थेराप्यूटिक एंडोस्कोपी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट और डायरेक्टर, डॉक्टर शरद मल्होत्रा बताते हैं कि किसी भी चीज का ज्यादा सेवन शरीर में असंतुलन पैदा कर सकता है और तरबूज भी इससे अलग नहीं है।

क्या ज्यादा तरबूज खाने से पाचन की दिक्कत हो सकती है?

डॉक्टर शरद मल्होत्रा बताते हैं कि तरबूज में पानी और नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। जब इसे सीमित मात्रा में खाया जाता है, तो यह पाचन को आसान बनाता है और शरीर को ठंडक देता है लेकिन अगर इसे रोजाना ज्यादा मात्रा में खा लिया जाए, तो यह पेट में भारीपन, गैस और अपच जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। डॉक्टर शरद मल्होत्रा के अनुसार, ज्यादा तरबूज खाने से पेट में पानी की मात्रा अचानक बढ़ जाती है, जिससे डाइजेस्टिव प्रोसेस धीमी हो सकती है। इसके अलावा, डॉक्टर शरद का कहना है कि अगर तरबूज को सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: नारियल पानी vs तरबूज का रस: गर्मियों में क्या पीने से ज्यादा हाइड्रेट रहेगी बॉडी?

  • डॉक्टर शरद मल्होत्रा बताते हैं कि ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने से कुछ लोगों को ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
  • तरबूज में मौजूद फ्रुक्टोज शुगर कुछ लोगों में गैस और पेट दर्द का कारण बन सकती है।
  • जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम सेंसिटिव होता है, उन्हें ज्यादा तरबूज खाने से दस्त की समस्या भी हो सकती है।
  • इसके अलावा, तरबूज को अगर खाली पेट या बहुत ठंडा खाया जाए, तो यह पाचन पर और भी ज्यादा असर डाल सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या बिरयानी खाने के बाद तरबूज खाने से हो सकती है फूड पॉइजनिंग? जानें डॉक्टर से सच्चाई

Can Watermelon Cause Digestive Issues

डॉक्टर की सलाह

डॉक्टर शरद मल्होत्रा के अनुसार, जिन लोगों को पहले से गैस, एसिडिटी या IBS जैसी समस्याएं हैं, उन्हें तरबूज सीमित मात्रा में खाना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को भी इसका सेवन कंट्रोल करना चाहिए क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर मौजूद होती है। तरबूज को हमेशा ताजा और सीमित मात्रा में खाना चाहिए। इसे दिन के समय खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि रात में इसका सेवन पाचन को धीमा कर सकता है। साथ ही, इसे अन्य भारी भोजन के साथ नहीं खाना चाहिए।

निष्कर्ष

तरबूज एक बेहद फायदेमंद और हाइड्रेटिंग फल है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन पाचन तंत्र के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। डॉक्टर शरद मल्होत्रा के अनुसार, संतुलित मात्रा में तरबूज खाना ही सबसे सुरक्षित तरीका है। सही समय और सही मात्रा का ध्यान रखकर आप इसके सभी फायदे ले सकते हैं और किसी भी तरह की पाचन समस्या से बच सकते हैं।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या तरबूज वजन बढ़ाता है?

    सीमित मात्रा में तरबूज वजन नहीं बढ़ाता है, लेकिन ज्यादा खाने से कैलोरी बढ़ सकती है।
  • तरबूज कब खाना चाहिए सुबह या शाम?

    दिन के समय, खासकर दोपहर में तरबूज का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है।
  • क्या डायबिटीज मरीज तरबूज खा सकते हैं?

    डायबिटीज मरीज तरबूज खा सकते हैं, लेकिन बहुत सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से।

Read Next

डायबिटीज में आम खाने का करता है मन? अपनाएं ये पोर्शन कंट्रोल टिप्स, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 06, 2026 17:52 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • May 06, 2026 17:52 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Sharad Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content