एंटीबायोटिक्स का अधिक इस्तेमाल होता है खतरनाक

एंटीबायोटिक्स का अधिक इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। यह समस्या वैश्विक रूप से खतरनाक बनती जा रही है।
  • SHARE
  • FOLLOW
एंटीबायोटिक्स का अधिक इस्तेमाल होता है खतरनाक


एंटीबायोटिक्स दवाओं का इस्तेमाल बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका बेतहाशा उपयोग खतरनाक हो सकता है। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर जॉन वारेन ने यह चेतावनी दी है।

 

antibiotics in hindi

एंटीबायेाटिक के लगातार बढ़ते इस्तेमाल पर वारेन ने कहा कि मैं समझता हूं कि एंटीबायोटिक का बढ़ता उपयोग और एंटीबायोटिक्स के प्रति बढ़ती प्रतिरोधकता वैश्विक रूप से अभी के मौजूदा विषयों में से एक हैं।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि एंटीबायोटिक्स के प्रति बढ़ती प्रतिरोधकता जन स्वास्थ्य के प्रति बढ़ा खतरा है।

 

वारेन मानते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के बाद से हालात में बड़ा सुधार नहीं आया है। वह यह तो कहते हैं कि फिलहाल हालात विपदा जैसे नहीं हैं, लेकिन यह आगे चलकर विपदा का रूप ले सकती है।   


Image Source : Getty Images

News Source : dailymail

Read More Health News in Hindi

Read Next

दिल के दौरे को रोकने में मददगार है एस्प्रिन

Disclaimer