बच्चों की बर्थडे पार्टी का अंदाज अगर पुराना हो तो बच्चों को मजा नहीं आता। ऐसे में पेरेंट्स का फर्ज है कि वे बच्चों की पार्टी को प्लान करते वक्त हर छोटी से छोटी बातों का ध्यान रखें। ताकि बच्चों को न केवल पूरा मजा ले पाएं बल्कि वे तनावमुक्त भी रहें। जानें कैसे करें अपने बच्चों की बर्थडे प्लानिंग? पढ़ते हैं आगे..
प्लान करें वीकेंड पार्टी
सबसे पहले पार्टी में कितने बच्चे आएंगे इसकी एक लिस्ट तैयार करें। बच्चे कितनी दूर से आएंगे? उन्हें कितना समय लगेगा?, बच्चे क्या खाना और खेलना पसंद करेंगे? उन्हें कैसा संगीत पसंद आएगा? इन सबके लिए अगर पहले लिस्ट बना लेंगे तो आप खाने और थीम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस का टाइम, स्पोर्ट्स डे जैसी बातों पर भी ध्यान दें ताकि बच्चे फ्री रह सकें। ऐसे में वीकेंड पार्टी का विकल्प बहुत अच्छा होता है। संडे दोपहर या शाम के समय भी पार्टी की जा सकती है।
पहले ही सोचने पार्टी का थीम
पार्टी में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण थीम होता है। ऐसे में थीम के बारे में जल्दी फैसला न लें। यह ध्यान रखना जरूरी है कि बच्चों के लिए बेस्ट थीम क्या होगा? और वह बच्चों को अच्छे लगेगा या नहीं? इसके लिए आप उनकी पसंदीदा कार्टून, फिल्मों के चरित्रों बुक्स की मदद ले सकते हैं। साथ ही कोई अन्य क्रिएटिव टीम भी सोच सकते हैं। इसके लिए आप कुछ बच्चों से भी बात कर सकते हैं। प्लानिंग में आप अपने बच्चों और उनके दोस्तों की मदद से आप एक अच्छी थीम चिन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पढ़ने के लिए बच्चों को डांट-फटकार नहीं बल्कि इन 3 तरीकों से करें प्रेरित, बढ़ेगा उनका आत्मविश्वास और मनोबल
पार्टी में हेल्दी टेस्टी स्नैक्स जरूरी
खाना टेस्टी और हेल्दी हो इसका ध्यान रखना भी आपका फर्ज है। बच्चों को पेस्ट्रीज, चॉकलेट, जूस, पास्ता या तेल में डूबे समोसे, कचौड़ी, सैंडविच आदि पसंद होते हैं। ऐसे में आप उन्हें सेहतमंद और नया रूप दे सकती हैं। जैसे बर्थडे केक पर आप फ्रेश फ्रूट्स मिलाकर उसे और टेस्टी और हेल्दी बना सकती हैं। वेजिटेबल सैंडविच या पिज़्ज़ा भी सर्व कर सकती हैं। साथ ही मीठे में आप हल्का मीठा फ्रूट कस्टर्ड दे सकती हैं।
फोटोग्राफी का रखें ध्यान
वैसे तो आजकल सेल्फी और डिजिटल का दौर है। लेकिन कैमरे का अलग महत्व है। घर के छोटी-मोटी बर्थडे पार्टी हो तो फोटोग्राफी तो बनती है। इसके लिए आपको प्रोफेशनल फोटोग्राफर को बुलाने की जरूरत नहीं है। आप किसी पारिवारिक सदस्य दोस्त को भी कैमरा दे सकती हैं। फोटोस को पेन ड्राइव में रखें और कुछ फोटोज़ को प्रिंट करवाएं।
इसे भी पढ़ें- बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए दादा-दादी निभाते हैं अहम भूमिका, जानें इन दो पीढ़ियों का साथ क्यों है ज़रूरी
रिटर्न गिफ्ट्स से होते हैं बच्चे खुश
बच्चों को रिटर्न गिफ्ट्स में काफी दिलचस्पी होती है। ऐसे में उनके लिए खरीदारी समझदारी से करें। उनकी रुचि और उम्र को ध्यान में रखते हुए रिटर्न गिफ्ट खरीदने चाहिए। आप पिगी बैंक, दिलचस्प क्राफ्ट आइटम्स के अलावा आजकल पर्सनलाइज्ड गिफ्ट भी काफी लोकप्रिय है।
Read More Articles On Parenting in Hindi