चेहरे पर लगाएं प्याज का रस और शहद, मिलेंगे कई जबदस्त फायदे

Onion and Honey Benefits for Skin: चेहरे पर प्याज का रस और शहद लगाने से कई फायदे मिलते हैं, जानें इस्तेमाल का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर लगाएं प्याज का रस और शहद, मिलेंगे कई जबदस्त फायदे


Onion and Honey Benefits for Skin: स्किन को खूबसूरत और बेदाग बनाए रखने के लिए निरंतर देखभाल की जरूरत होती है। स्किन की सही ढंग से देखभाल न करने से आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। चेहरे पर प्याज का रस और शहद लगाने से आपको बहुत फायदा मिलता है। आपने अभी तक प्याज खाने के फायदे के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको चेहरे पर प्याज का रस लगाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। प्याज में मौजूद गुण स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। प्याज के रस में विटामिन ए, एंटी-ऑक्सीडेंट, क्वेरसेप्टिन जैसे गुण होते हैं जो स्किन को बेदाग, ग्लोइंग और कई समस्याओं से मुक्त बनाते हैं। वहीं शहद में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं चेहरे पर प्याज का रस और शहद लगाने के फायदे और तरीका।

चेहरे पर प्याज और शहद लगाने के फायदे- Onion and Honey Benefits for Skin in Hindi

बढ़ती उम्र के कारण स्किन पर झुर्रियां, स्किन का डल होना और चेहरे पर दाग-धब्बे होना आम है। इन समस्याओं से बचने के लिए प्याज के रस को शहद के साथ चेहरे पर लगाना बहुत फायदेमंद होता है। प्याज के रस में मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए और ई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। स्किन को डिटॉक्स करने और कोलेजन बढ़ाने के लिए प्याज के रस के साथ शहद का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है।

Onion Juice and Honey Benefits for Skin

इसे भी पढ़ें: सर्दियों का स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए? जानें इस मौसम में त्वचा की देखभाल का सही तरीका

चेहरे पर प्याज का रस और शहद लगाने के फायदे इस तरह से हैं-

1. मुहांसों की समस्या में फायदेमंद

मुहांसों की समस्या में प्याज के रस के साथ शहद का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। प्याज के रस में फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मुहांसों की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर मास्क की तरह से लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने से मुहांसों की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।

2. स्किन का ग्लो बढ़ाए

स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए प्याज के रस में शहद मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे की गंदगी साफ करने और चेहरे के ग्लो को बढ़ाने के लिए आप एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और स्किन टोनर या मास्क की तरह से चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा बेसन भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें।

3. दाग-धब्बे करे दूर

चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों और पैच आदि को दूर करने के लिए प्याज का रस और शहद का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको फायदा मिलेगा।

4. पिंपल्स दूर करने में फायदेमंद 

चेहरे पर मौजूद पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्याज के रस में शहद मिलाकर लगाने से बहुत फायदा मिलता है। पिंपल्स के ऊपर प्याज के रस में जैतून का तेल और शहद मिलाकर लगाएं। इसे थोड़ी देर तक लगा रहने दें और फिर साफ कर लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको पिंपल्स से छुटकारा मिलेगा।

5. झुर्रियों को कम करने में फायदेमंद

चेहरे पर मौजूद झुर्रियों को कम करने के लिए प्याज के रस में शहद का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। बढ़ती उम्र के कारण झुर्रियों को कम करने के लिए प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करें।

इसे भी पढ़ें: बनने वाली हैं दुल्हन, तो चेहरे पर ग्लो लाने के लिए इन 5 टिप्स की लें मदद

चेहरे की समस्याओं में प्याज का रस और शहद बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की अच्छी तरह से सफाई होती है और कई समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या स्किन से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इस्तेमाल न करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सर्दी में चेहरे पर इन 6 तरीकों से लगाएं चुकंदर, खिल उठेगी स्किन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version