बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

अपनी दमदार आवाज के लिए पहचान जाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया, वह 66 वर्ष के थे।
  • SHARE
  • FOLLOW
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

अपनी दमदार आवाज के लिए पहचान जाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया, वह 66 वर्ष के थे। पद्मश्री अवॉर्ड विजेता ओम पुरी का निधन उनके मुंबई स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से हुआ। ओम पुरी ने अपने चार दशक लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्में कीं।  

उन्हें 'अर्द्ध सत्य', 'आक्रोश' और 'पार' जैसी फिल्मों से सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली। इनके अलावा उन्होंने 'जाने भी दो यारो' और माचिस जैसी कमर्शियल फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई।

om puri


ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 को पंजाब के अंबाला में हुआ था। ओम पुरी ने पुणे स्थित फिल्म ऐंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की थी। इसके अलावा वह 1973 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का भी हिस्सा रहे, जहां उनके सहपाठियों में नसीरूद्दीन शाह भी थे।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में विजय तेंडुलकर के मराठी नाटक पर आधारित 'घासीराम कोतवाल' नामक मराठी फिल्म से की थी। उन्होंने रिचर्ड एडनबरो की फिल्म 'गांधी' में भी एक कैमियो किया था। उन्होंने दो शादियां की थीं, उनकी पहली पत्नी का नाम सीमा कपूर और दूसरी पत्नी का नाम नंदिता पुरी था। उनको एक बेटा ईशान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम पुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अनुपम खेर, करण जौहर और शुजीत सरकार सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


Image Source: Being Indian&Newsd


Read Next

सांस की जांच से कैंसर समेत 16 बीमारियों का चल सकेगा पता!

Disclaimer