पेट की चर्बी घटाने के लिए तेल: इन 5 तेलों से मसाज करने पर कम हो सकता है बॉडी फैट

कुछ ऐसे तेल हैं, जिसे शरीर पर लगाने से आपका वजन कम हो सकता है। आइए जानते हैं इन तेलों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की चर्बी घटाने के लिए तेल: इन 5 तेलों से मसाज करने पर कम हो सकता है बॉडी फैट


हम में से कई लोग अपने बढ़ते वजन को परेशान हैं। ऐसे में कई लोग वजन को कम करने के लिए तरह-तरह के प्रयास भी कर रहे हैं। लेकिन इन दिनों वजन को घटाना हमारे लिए मुश्किलों से भरा टास्क हो चुका है। खासतौर पर कोरोनाकाल में वजन को घटाना काफी मुश्किल हो चुका है, क्योंकि कई लोग कोरोना के डर की वजह से घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं समझते हैं। ऐसे में लोगों की फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो चुकी है। वजन को कम करने के लिए फिजीकल एक्टिविटी करना बहुत ही जरूरी होता है। इस स्थिति में लोगों को वजन घटाने के लिए डाइट और घरेलू नुस्खों पर अधिक निर्भर रहना पड़ रहा है। अगर आप भी वजन को कम करने के लिए कुछ आसान उपाय ढूंढ रहे हैं, तो परेशान न हों। आज हम इस लेख में वजन और पेट की चर्बी को कम करने के लिए कुछ तेल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे लगाने से आपके पेट की चर्बी कम हो सकती है। आइए जानते हैं इन तेल के बारे में-

पेट की चर्बी घटाने के लिए तेल (Oil to reduce belly fat)

1. पेपरमिंट ऑयल (Peppermint oil)

पेपटमिंट ऑयल के इस्तेमाल से आपकी एनर्जी बूस्ट होती है। साथ ही यह आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने में असरदार होता है। शरीर पर पेपरमिंट ऑयल को लगाने से मांसपेशियों में होने वाला दर्द भी कम होता है। इस तेल की खूशबू आपको अनहेल्दी चीजें खाने से रोकती हैं। साथ की इससे बार-बार खाने की क्रेविंग को भी कम किया जा सकता है। साथ ही आपका पेट भरा हुआ महसूस करता है। ऐसे में अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपने पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में इस तेल को लगा सकते हैं। इसके अलावा नहाने के पानी में पेपरमिंट ऑयल की 4-5 बूंदें मिक्स कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें - सर्दियों के दौरान न करें इन 5 चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ा सकता है आपका वजन

2. ग्रेपफ्रूट ऑयल (Grapefruit oil)

ग्रेपफ्रूट एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करने से आप शरीर की चर्बी को घटा सकते हैँ। यह आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। ग्रेपफ्रूट ऑयल से पेट की मालिश कने से पेट की चर्बी और कमर की परिधि को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इस तेल में हृदय गति को भी नियंत्रित करने का गुण होता है। पाचन क्रिया को सुधारने में और मूड को बेहतर करने में  ग्रेपफ्रूट ऑयल असरदार है। 

3. अदरक का तेल (Ginger oil)

अदरक का तेल शरीर के सूजन को कम करने में असरदार होता है। इतना ही नहीं यह स्ट्रेस और शुगर खाने की क्रेविंग को कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है। पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिंजर ऑयल आपके लिए थर्मोजेनिक के रूप में भी काम करता है, जिसका अर्थ है कि यह वसा जलाने और आपके चयापचय को बढ़ावा देने में असरदार हो सकता है। इस तेल से आप अपने शरीर की मालिश कर सकते हैं। साथ ही नहाते समय गर्म पानी इस तेल की कुछ बूंदे डालकर नहाने से आपको काफी लाभ मिलेगा। 

4. लैवेंडर ऑयल (Lavender oil)

स्ट्रेस को कम करने में लैवेंडर ऑयल काफी प्रभावकारी माना जाता है। रात में सोने से पहले इस तेल को शरीर पर लगाने से अच्छी नींद आती है। इस तेल को शरीर पर लगाने से वजन कम हो सकता है। दरअसल, इस तेल को लगाने से आपको अच्छी नींद आती है। वहीं, खाने की लालसा भी होती है, जिससे आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। रात में सोने से पहले 2 से 3 बूंदें अपनी हथेली पर लें। अब इस तेल को मलकर अपने शरीर के चर्बी वाले हिस्से पर लगाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें अश्वगंधा का प्रयोग, जानें कई अन्य फायदे

5. नींबू का तेल (Lemon Oil)

नींबू का पानी वजन को घटाने में काफी कारगर माना जाता है। वहीं, नींबू का तेल भी आपके लिए वजन घटाने में काफी प्रभावी हो सकता है। इस तेल को लगाने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर हो सकते हैं। साथ ही इससे आपकी एनर्जी बूस्ट होती है और पाचन क्रिया बेहतर हो सकता है।  लेमन ऑयल का इस्तेमाल करने से आपके मूड बेहतर होता है और शरीर का वजन कम हो सकता है। इस तेल की कुछ बूंदें अपने तेल पर लगाएं। इससे आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिलेगा। 

वजन को घटाने या बेली फैट को कम करने के लिए आप इन तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सिर्फ तेल के इस्तेमाल से वजन कम नहीं हो सकता है। इसके लिए आपको बेहतर डाइट और फिजीकल एक्टिविटी की भी जरूरत है। वहीं, अगर आपको किसी तरह की गंभीर परेशानी है, तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही अपने वजन को घटाने की कोशिश करें।

Read Next

सर्दियों के दौरान न करें इन 5 चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ा सकता है आपका वजन

Disclaimer