शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए गुड फैट की जरूरत होती है। गुड फैट आपके शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखता है। हमारे डाइट में हेल्दी तेल काफी जरूरी होता है। हेल्दी तेल की मदद से आपके मस्तिष्क का नर्वस सिस्टम बेहतर तरीके से कार्य करता है। इसके अलावा एक अच्छे तेल की मददद से आप अपनी हड्डियों को भी मजबूती दे सकते हैं। साथ ही इससे आपकी हड्डियों का बेहतर तरीके से विकास हो सकता है। साथ ही यह आपके शरीर के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए बचपन से ही दादी-नानी बच्चों को तेल से मालिश करने की सलाह देते हैं।
हड्डियों के लिए तेल
1. जैतून का तेल
हड्डियों की मजबूती के लिए ऑलिव ऑयल काफी फायदेमंद होता है। यह आपकी स्किन में काफी जल्दी अवशोषित हो सकता है। साथ ही इस तेल से हड्डियों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। नियमित रूप से जैतून तेल से मालिश करने से मांसपेशियों में ऐंठन, दर्द, तनाव को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह स्किन में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें - रीढ़ की हड्डी कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
टॉप स्टोरीज़
2. बादाम तेल का करें इस्तेमाल
हड्डियों की मजबूती के लिए बादाम तेल का भी इस्तेमाल हो सकता है। यह तेल हल्के पीले रंग का होता है, जो आपकी स्किन में बिना चिपचिपाहट के प्रवेश करती है। इससे आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। इसके अलावा इस तेल में विटामिन ई पाया जाता है, जो अल्ट्रा-वॉयलेट किरणों से स्किन की सुरक्षा करने में प्रभावी है।
3. तिल का तेल
अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं, तो तिल का तेल आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। दरअसल, तिल के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कॉपर, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इस तेल से हड्डियों की मालिश करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही इससे आपका दिमाग शांत होता है। नियमित रूप से तिल के तेल का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन भी मॉइस्चराइज हो सकती है। वहीं, तिल के तेल में विटामिन ई होता है, जो आपके स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर सकता है।
4. फिश ऑयल
हड्डियों और ज्वाइंट्स की समस्याओं के लिए फिश ऑयल यानी मछली के तेल को भी एक सप्लीमेंट्स के रूप में शामिल कर सकते हैं। यह तेल ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। हालांकि, इस तेल से मसाज करने से आपको काफी फायदा हो सकता है। लेकिन अगर आप इसे अपने आहार में एड करना चाहते हैं, तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इस तेल के इस्तेमाल से हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाई जा सकती है।
5. सरसों का तेल
हड्डियों की मजबूती के लिए सरसों तेल का इस्तेमाल होता है। यह तेल हड्डियों की मजबूती के साथ-साथ शरीर की सूजन और ज्वाइंट पेन को भी दूर कर सकता है। सर्दी के सीजन में अगर आप इस तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे इस दौरान होने वाली हड्डियों और ज्वाइंट्स में दर्द से राहत पाया जा सकता है। हड्डियों की मजबूती के लिए इसे आप खाने के रूप में भी शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - इन 4 कारणों से चटक सकती हैं आपकी हड्डियां, जानें ये किन समस्याओं का है संकेत
हड्डियों और ज्वाइंट्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप इन खास तेल का इस्तेमाल कर सकते हैँ। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।