पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है जायफल, इन 3 परेशनियों से दिलाता है राहत

Nutmeg for men: जायफल एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है जायफल, इन  3 परेशनियों से दिलाता है राहत

Nutmeg for men Health: भारतीय घरों में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल होता है। इन्हीं मसालों में से एक है जायफल। जायफल न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यही कारण है कि बच्चों को स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए भी जायफल का इस्तेमाल सदियों (Nutmeg Health benefits) से किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं पुरुषों के लिए जायफल किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि पुरुष नियमित तौर पर जायफल का सेवन करें तो उनके स्टेमिना में इजाफा होता है। इसलिए आज इस लेख में हम आपको बताएंगे पुरुषों के लिए जायफल (purusho ke liye jayfal) का सेवन के फायदों के बारे में।


इस पेज पर:-


जायफल के पौष्टिक तत्व – Nutmeg Nutritional Value in Hindi

जायफल के पोषक तत्वों की बात करें तो 100 ग्राम जायफल में 525 कैलोरी, 49.29 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 5.84 ग्राम प्रोटीन, 184 मिलीग्राम कैल्शियम, 2.9 मिलीग्राम मैंगनीज और लगभग 3 ग्राम विटामिन सी पाया जाता है। जायफल में मौजूद ये सभी पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः चेहरे की झाइयों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है आलू का दूध, जानें लगाने का तरीक


Nutmeg-Health-Benefits-for-men

पुरुषों के लिए जायफल के फायदे- Nutmeg Health Benefits for men in Hindi 

स्टेमिना को बढ़ाने में मददगार

जायफल एक प्रकार की देसी वियाग्रा की तरह काम करता है। जायफल पर हुई कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि पुरुष नियमित तौर पर इसका सेवन करने से उनके स्टेमिना में बढ़ोतरी होती है। इतना ही नहीं जायफल पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ेंः Year Ender 2022: वजन घटाने के ये तरीके रहे साल 2022 में काफी पॉपुलर, लोगों ने किया सबसे ज्यादा सर्च

शारीरिक दर्द से दिलाता है छुटकारा

डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (शिकागो) द्वारा जायफल पर हुई एक रिसर्च में बात सामने आई है कि जायफल के पोषक तत्व शारीरिक दर्द को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जायफल के अर्क में एनाल्जेसिक (analgesic) गुण पाए जाते हैं, जो दर्द को खत्म करते हैं। 

अवसाद और चिंता को दूर करता है जायफल

जायफल में एनजियोलिटिक गुण पाए जाते हैं, जो अवसाद और चिंता को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा जायफल एंटीडिप्रेसेंट का भी अच्छा सोर्स है। एंटीडिप्रेसेंट का सोर्स होने के कारण जायफल डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मददगार साबित होता है। जिन पुरुषों को छोटी-छोटी बातों से भी टेंशन हो जाती है उन्हें नियमित तौर पर जायफल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। 

Nutmeg-Health-Benefits-for-men

जायफल का सेवन कैसे करें

बात जब जायफल के सेवन के करने की आती है तो 10 में से 9 पुरुष इसको लेकर असमंजस में रहते हैं कि आखिरकार इसे खाना है या पीना है। अगर आप जायफल का सेवन करना चाहते हैं तो इसके चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर सोने से पहले सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप दूध के साथ मिलाकर भी जायफल का सेवन कर सकते हैं। 

जायफल का सेवन करते वक्त सावधानियां

जायफल का सेवन करते वक्त ध्यान दें कि इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसको एक सीमित मात्रा में ही लें। जिन पुरुषों को बवासीर या किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है वो जायफल का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अगर आप किसी प्रकार की दवा का सेवन कर रहे हैं तो जायफल का सेवन न करें।

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Read Next

पुरुषों में आयरन की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें इसके लिए क्या खाएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 15, 2022 13:49 IST

    Published By : Ashu Kumar Das