नीम के फूल का शरबत पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और पीने का तरीका

नीम के फूलों का शरबत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, जानें इसे पीने के फायदे और बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
नीम के फूल का शरबत पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे,  एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और पीने का तरीका

नीम को आयुर्वेद में बहुत ही कारगर औषधि माना जाता है। नीम में मौजूद गुण शरीर के लिए कई तरीके से फायदेमंद माने जाते हैं। नीम का इस्तेमाल कई तरह की दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। नीम की पत्तियां, तना, जड़, फूल और फल सभी शरीर के लिये बहुत फायदेमंद होते हैं। नीम की पत्तियों का रोजाना सेवन करने से खून साफ करने से लाकर स्किन को बेहतर बनाने तक में बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद एंटी फंगल गुण, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण और एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। नीम के फूलों का इस्तेमाल भी कई गंभीर समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। नीम के फूल का शरबत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपको सेहत के प्रति जागरूक करने और हेल्दी रखने के लिए Onlymyhealth समय-समय पर सेहत और खानपान से जुड़े टिप्स शेयर करता है। इस महीने हम अपने Campaign ‘focus of the month’ में Healthy Living विषय से जुड़ी जरूरी जानकारियां और टिप्स आपसे साझा कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर आज हम आपको नीम के फूलों के शरबत के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीसेप्टिक शरीर के आंतरिक अंगों को साफ रखने और हेल्दी रखने का काम करते हैं। आइये जानते हैं नीम के फूल का शरबत पीने से आपको क्या फायदे मिलते हैं और इसे कैसे तैयार किया जाता है?

नीम के फूल का शरबत पीने के फायदे (Neem Flower Juice Benefits in Hindi)

नीम के फूल का इस्तेमाल दक्षिण भारत में कई तरह के व्यंजनों को बनाने में भी किया जाता है। हैदराबाद में सबसे ज्यादा नीम के फूलों का इस्तेमाल शरबत बनाने के लिए किया जाता है। इसका शरबत गर्मी के मौसम में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हाल ही में सेलेब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीम के फूल के शरबत के बारे में जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि नीम के फूल का शरबत पेट को बेहतर और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए बहुत उपयोगी होता है। आइये जानते हैं नीम के फूल का शरबत पीने के फायदे।

neem-flower-juice

इसे भी पढ़ें : रुजुता दिवेकर से जानें अच्छी सेहत के 7 संकेत, अपनी लाइफस्टाइल में करें इन्हें शामिल

1. पेट के लिए बहुत फायदेमंद

नीम के फूल में मौजूद गुण पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद गुण पेट को साफ और पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। कब्ज, गैस और अपच की समस्या में नीम के फूलों का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है। इसका सेवन करने से आप पेट में मौजूद कीड़ों की समस्या को भी दूर कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये कह सकते हैं नीम के फूलों का शरबत पेट को पूरी तरह से हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद होता है।

2. स्किन से जुड़ी समस्याओं में बहुत उपयोगी

नीम के फूलों में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। स्किन से जुड़ी समस्याओं में नीम के फूलों का शरबत पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से चेहरे पर दानें, एक्ने, पिंपल्स आदि की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। स्किन पर इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए भी नीम के फूलों का शरबत पीना चाहिए। नीम के फूलों का शरबत पीने से आपकी स्किन ग्लोइंग और समस्याओं से मुक्त होती है।

इसे भी पढ़ें : क्या त्वचा को काला कर सकता है नीम का रेगुलर इस्तेमाल? एक्सपर्ट से जानें त्वचा के लिए नीम के फायदे

3. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी

नीम के फूलों में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और इससे आपकी सेहत को फायदा मिलता है। आज के समय कोरोनावायरस संक्रमण भी सबसे पहले उन लोगों में हो रहा है जिनके शरीर की इम्यूनिटी कमजोर है। दरअसल शरीर की इम्यूनिटी खानपान और लाइफस्टाइल के कारण प्रभावित होती है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नीम के फूलों का शरबत पीना बहुत फायदेमंद होता है।

neem-flower-juice

4. गर्मी के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद

गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के कारण सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं। इस मौसम में बढ़ते तापमान के प्रभाव से शरीर को बचाने के लिए नीम के फूलों का शरबत पीना बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल पुराने समय में लोग भयंकर गर्मी से बचने के लिए अक्सर नीम के फूलों का शरबत पीते थे। इसका इस्तेमाल गर्मी में लू या हीटवेव की समस्या से बचाव में बहुत फायदेमंद होता है।

5. वजन कम करने के लिए उपयोगी

नीम के फूलों से बना शरबत पीने से आपको वजन कम करने में भी फायदा मिलता है। रोजाना इसका सेवन करने से आपको आसानी से वजन कम करने में सफलता मिलेगी। नीम के फूलों में मौजूद गुण वजन कम करने और शरीर को हेल्दी रखने में फायदेमंद होते हैं।

नीम के फूलों का शरबत बनाने का तरीका (Neem Flower Juice Recipe in Hindi)

  • नीम के फूलों का जूस बनाने के लिए सबसे पहले नीम के फूलों साफ करके लें।
  • इसके बाद एक जग में ठंडा पानी लेकर इसमें गुड़ का पाउडर मिलाएं।
  • अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर एक गिलास में निकाल लें।
  • अब गिलास में 1 चम्मच नीम का फूल डालें।
  • इसके बाद स्वादानुसार नमक और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
  • अब इसमें आधा छोटा चम्मच पिसा हुआ अदरक मिलाएं और कच्चे आम के टुकड़े भी डालें।
  • इसे आराम से मिलाकर कुछ देर के लिए रखें और फिर इसका सेवन करें।

नीम के फूलों के शरबत के अलावा नीम के फूल की चाय भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आप वजन कम करने के लिए नीम के फूल की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(All Image Source - ITC)

Read Next

डायबिटीज रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये 5 तरह की सब्जियां, बढ़ सकता है शुगर लेवल

Disclaimer