Navratri Kheer Recipe: नवरात्रि में बनाएं पनीर खीर रेसिपी, सेहत को मिलेंगे कई फायदेमंद

Navratri Paneer Kheer Recipe: पनीर खीर पोषण से भरपूर होती है और आपकी एनर्जी को बनाएं रखती है। जानते हैं इससे बनाने का तरीका  
  • SHARE
  • FOLLOW
Navratri Kheer Recipe: नवरात्रि में बनाएं पनीर खीर रेसिपी, सेहत को मिलेंगे कई फायदेमंद


Navratri Paneer Kheer Recipe: शारदीय नवरात्रि रविवार से शुरू होने जा रहे हैं। साल में दो बार आने वाली नवरात्रि में लोग विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इन दिनों कुछ लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग केवल पहला और अंतिम नवरात्र ही व्रत रखते हैं। उपवास रखने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन, जिन लोगों को पहले ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, उनको उपवास रखते समय विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। व्रत के दौरान कुछ लोगों को चक्कर और थकान महसूस होती है। ऐसे में आप फलों और पौष्टिक चीजों का सेवन कर सकते हैं। इस दौरान आप पनीर खीर का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में आगे जानते हैं कि आप नवरात्रि के व्रत में किस तरह से पनीर की खीर बना सकते हैं। साथ ही, पनीर खीर खाने के फायदे भी आपको बताए गए हैं।  

नवरात्रि में पनीर खीर रेसिपी - Navratri Special Paneer Kheer Recipe In Hindi 

नवरात्रि पनीर खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

  • पनीर - करीब 200 से 300 ग्राम
  • दूध - 200 से 250 ग्राम (बिना फैट वाला दूध भी ले सकते हैं)
  • चीनी - करीब आधा कप (शहद का भी उपयोग कर सकते हैं)
  • केसर - चार से पांच धागे (चार चम्मच दूध में भिगोए हुए)
  • इलायची पाउडर - करीब एक चौथाई 
  • बादाम - 10 से 12 बारिक कटे हुए 
  • पिस्ता - 10 से 12 बारिक कटे हुए
  • किशमिश - 10 से 12 
  • गुलाब की पंखुडियां - 5 से 6 सजावट के लिए। 

paneer kheer recipe in hindi

पनीर खीर बनाने बनाने की रेसिपी 

  • सबसे पहले आप एक कढ़ाई या पैन में दूध को डालकर गर्म करें। 
  • इसके बाद आप दूध में ग्रेटेड (कद्दूकस किया हुआ) पनीर को मिक्स कर दें। 
  • अब दूध को हिलाते रहें। 
  • कुछ देर के बाद दूध गाढ़ा होने लगेगा। 
  • करीब 10 से 15 मिनट के बाद जब दूध हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी को मिला दें। 
  • करीब एक से दो मिनट के बाद आप इसमें इलायची का पाउडर मिक्स कर दें। 
  • इसके बाद कुछ देर खीर को पकाएं और आंच को बंद कर इसमें केसर वाले दूध को डालकर मिक्स करें। 
  • अब, इसे अच्छी तरह मिक्स करें और ऊपर से बादाम, पिस्ता और किशमिश डालें। 
  • साथ ही, सर्व करने से पहले गुलाब की पत्तियों को क्रश करके गार्निश कर सकते हैं। 

नवरात्रि में पनीर खीर रेसिपी के फायदे - Navratri Paneer Kheer Recipe Benefits In Hindi 

  • प्रोटीन से भरपूर: पनीर की खीर में हाई प्रोटीन होता है। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही व्रत में एनर्जी लेवल बना रहता है। 
  • एंटीऑक्सीडेंट: पनीर खीर में चीनी की जगह पर आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इसमें मौजूद केसर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपको सेहतमंद बनाते हैं। 
  • कैल्शियमा का सोर्स: पनीर में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। कैल्शियम से हड्डियों और दांतो को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • पोषण तत्व से युक्त: बादाम, पिस्ता और किशमिश पोषक तत्वों से युक्त होते हैं। इनमें हेल्दी फैट, फाइबर, मैग्निशियम, विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Navratri Vrat 2023: नवरात्रि व्रत में जरूर खाएं साबूदाने से बनी ये 3 डिश, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

व्रत में पनीर खीर खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आपको व्रत में भूख का अहसास नहीं होता है। साथ ही, आपको कमजोरी और थकान भी महसूस नहीं होती है। 

Read Next

यूरिक एसिड कम करने के लिए ऐसे खाएं कच्चा पपीता, जल्दी मिलेगा फायदा

Disclaimer