Expert

Navratri Fast Recipes 2023: नवरात्रि व्रत में शकरकंद से झटपट बनाएं ये 3 डिश, सेहत को म‍िलेंगे कई फायदे

Navratri Vrat Recipe: नवरात्र‍ि व्रत में कुछ हेल्‍दी और टेस्‍टी बनाना चाहते हैं, तो शकरकंद का इस्‍तेमाल करें। जानें आसान रेस‍िपी।    
  • SHARE
  • FOLLOW
Navratri Fast Recipes 2023: नवरात्रि व्रत में शकरकंद से झटपट बनाएं ये 3 डिश, सेहत को म‍िलेंगे कई फायदे


Shardiya Navratri 2023: 15 अक्‍टूबर से शारदीय नवरात्र‍ि की शुरुआत होने जा रही है। 24 अक्‍टूबर को मां दुर्गा को व‍िदाई दी जाएगी और दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्र‍ि के 9 द‍िन व्रत रखने की परंपरा है। छोटे अंतराल के ल‍िए व्रत रखना सेहत के ल‍िए अच्‍छा माना जाता है। इस नवरात्र‍ि व्रत पर कुछ हेल्‍दी, स्‍वाद‍िष्‍ट और हटकर बनाना चाहते हैं, तो शकरकंद का इस्‍तेमाल करें। गुलाबी ठंड शुरू हो चुकी है और इस दौरान शकरकंद का सेवन फायदेमंद होता है। शकरकंद को पोटेश‍ियम, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम मौजूद होता है। यह हार्ट के स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए भी फायदेमंद होता है। आगे जानते हैं शकरकंद से बनने वाली 3 आसान रेस‍िपीज के बारे में। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।

व्रत में क्‍यों फायदेमंद है शकरकंद का सेवन?

शकरकंद में म‍िनरल्‍स और एंटीऑक्‍सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। शकरकंद का ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स कम होता है। इसका सेवन करने से इंसुल‍िन का स्‍तर न‍ियंत्र‍ित रहता है। स्‍वीट पोटैटो में उच्‍च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। व्रत के दौरान अक्‍सर लोगों को कब्‍ज और एस‍िड‍िटी की समस्‍या हो जाती है, ज‍िसे कंट्रोल करने के ल‍िए शकरकंद से बनी ड‍िश का सेवन कर सकते हैं। जान‍िए आगे ऐसी 3 ड‍िश की रेस‍िपीज- 

1. फलाहारी शकरकंद बनाएं- Sweet Potato Falahari

falahari

बनाने का समय: 15 म‍िनट 

कुक‍िंग मेथड: रोस्‍ट और बॉइल‍िंग  

सामग्री: शकरकंद, जीरा, काली म‍िर्च, सेंधा नमक, धन‍िया  

व‍िध‍ि:

  • शकरकंद को उबाल लें और छ‍िलका न‍िकालकर एक बाउल में न‍िकाल लें।
  • घी को गर्म करके जीरा डालें और शकरकंद को डाल दें।
  • जब शकरकंद भुन जाए, तो उसमें काली म‍िर्च और सेंधा नमक म‍िला लें।
  • अब धन‍िया डालकर खाएं।    

2. शकरकंद की खीर बनाएं- Sweet Potato Kheer  

sweet potato kheer

बनाने का समय: 15 म‍िनट 

सामग्री: शकरकंद, दूध, क‍िशम‍िश, घी, ड्राई फ्रूट्स  

व‍िध‍ि:

  • शकरकंद की खीर बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को छील लें।
  • इसके बाद इसे कद्दूकस कर लें। 
  • एक कड़ाही में घी डालें और फिर इस कसे हुए शकरकंद को इसमें डाल कर भून लें।
  • इसके बाद एक बर्तन में दूध गर्म करें।
  • जब दूध गर्म हो जाए, तो उसमें ड्राई फ्रूट्स डाल लें।
  • जब तक दूध आधा न हो जाए, तब तक उसे पकाएं।
  • अब इसमें क‍िशम‍िश और केसर डालें। 
  • जब खीर गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
  • खीर को ठंडी होने पर सर्व करें।  

इसे भी पढ़ें- Navratri Fasting 2023: नवरात्रि व्रत में सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये फूड्स, एक्सपर्ट से जानें विकल्प

3. शकरकंद की ट‍िक‍िया बनाएं- Sweet Potato Tikiya

tikiya

बनाने का समय: 15 म‍िनट 

सामग्री: शकरकंद, घी, सेंधा नमक, म‍िर्च, हरा धन‍िया   

व‍िध‍ि:

  • शकरकंद को बाउल में डालकर म‍िक्‍स करें।
  • इसमें हरा धन‍िया, सेंधा नमक और अरारोट पाउडर डालकर म‍िला लें। 
  • हथेल‍ियों पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें। 
  • अब गोल ट‍िक्‍की बना लें और उसे तवे पर शैलो फ्राई कर दें।
  • दही और हरी चटनी के साथ ट‍िक‍िया को खाएं।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

साइनस की समस्या होने पर खाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 फूड्स, मिलेगा आराम

Disclaimer