Doctor Verified

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, दूर होगी पार्टनर की शिकायत

Natural Remedies To Increase Sex Power: अगर आप भी सेक्स पावर बढ़ाना चाहते हैं, तो इन नेचुरल उपायों को कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सेक्स पावर बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, दूर होगी पार्टनर की शिकायत


Natural Remedies To Increase Sex Power: बहुत से पुरुष सेक्स पावर, तो बढ़ाना चाहते है। लेकिन कई बार नीम हकीम के चक्कर में पड़ जाते है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं सेक्स पावर बढ़ाने के लिए दवाइयों के सेवन से भी बचना चाहिए। इन दवाइयों के सेवन से शरीर को नुकसान होने के साथ कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा भी बढ़ जाता हैं। सेक्स पावर बढ़ाने के लिए नेचुरल उपायों की भी मदद ली जा सकती हैं। यह उपाय करने से शरीर को नुकसान नहीं होगा और सेक्स पावर भी बढ़ जाएगी। सेक्स पावर कम होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव, खराब लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों की कमी से सेक्स पावर कम हो सकती हैं। सेक्स पावर कम होने से पार्टनर से भी रिश्ते में दूरी हो सकती है। ऐसे में सेक्स पावर बढ़ाने के लिए इन नेचुरल उपायों को आजमाएं। इन उपायों को बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशयन डॉक्टर केपी सरदाना से।

तनाव से दूर रहे

अगर आपको अपनी सेक्स पावर बढ़ानी है, तो तनाव से दूर रहना बहुत आवश्यक है। तनाव ज्यादा लेने से परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। कई बार तनाव लेने से दिमाग स्थिर नहीं हो पाता है। इस कारण सेक्स पावर कम होने के साथ उत्तेजना में कमी और ऑर्गेज्म भी नहीं मिल पाता है।

प्याज

प्याज के सेवन से भी सेक्स पावर को बढ़ाया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए सफेद प्याज को काटकर मक्खन में भूनें। अब इस भूनी हुई प्याज को रोज 1 चम्मच खाएं। इसको खाने से शीघ्रपतन की समस्या दूर होने के साथ सेक्स पावर भी बढ़ती है।

garlic

लहसुन

लहसुन के सेवन से भी सेक्स पावर को बढ़ाया जा सकता है। लहसुन शरीर में उत्तेजना को बढ़ाने के साथ सेक्स पावर को बढ़ाता है। इसका सेवन करने के लिए रोजाना इसकी कलियों का सेवन करें। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। लहसुन के सेवन से सेक्स का टाइमिंग भी बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें- बवासीर के मस्से सुखाने के लिए आजमाएं ये प्राकृतिक तरीके, मिलेगा फायदा

बादाम

बादाम शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बादाम शरीर की सेक्सुअल पावर को बढ़ाता है। बादाम खाने से प्रजनन क्षमता में भी विकास होता है। इसमें मौजूद सेलेनियम, जिंक और विटामिन ई सेक्स पावर को बढ़ाते हैं। बादम को भीगा कर या ऐसे ही दिन में 4 से 5 गिरी का सेवन करें।

डार्क चॉकलेट

चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं डार्क चॉकलेट के सेवन से सेक्स पावर को बढ़ाया जा सकता है। डार्क चॉकलेट में एंड्रोफिन तत्व पाया जाता है, जो सेक्स पावर को बढ़ाने के साथ शरीर में उत्तेजना को भी बढ़ाता है।

सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए इन नेचुरल उपायों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इनका सेवन करें।

All Image credit- Freepik

Read Next

कीड़ा-मकोड़ा काटने पर तुरंत अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जलन और सूजन से मिलेगी राहत

Disclaimer