Doctor Verified

कीड़ा-मकोड़ा काटने पर तुरंत अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जलन और सूजन से मिलेगी राहत

Home Remedies For Treating Insect Bites: कीड़े-मकौड़े काटने पर इन उपायों को करने से खुजली और दर्द से राहत मिलेगी।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कीड़ा-मकोड़ा काटने पर तुरंत अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जलन और सूजन से मिलेगी राहत


Home Remedies For Treating Insect Bites: कीड़े-मकौड़े काटने पर व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। अक्सर कीडे़- मकौड़े मानसून में काफी हो जाते हैं। बाहर जाने पर और कई बार घर पर भी कीड़े- मकौड़े काट लेते हैं। अक्सर लोग कीडे़-मकौडे काटने पर स्किन पर काफी खुजली कर लेते है। इस कारण स्किन पर रैश होने के साथ जलन भी हो जाती है। बहुत से लोग कीड़ा-मकौड़ा काटने पर कई तरह की क्रीम या लोशन लगा लेते हैं। लेकिन कई बार इन चीजों को लगाने से तुरंत आराम नहीं मिलता है। ऐसे में कीड़ा-मकोड़ा काटने पर कुछ घरेलू उपायों को किया जा सकता है। यह उपाय करने से निशान कम होने के साथ घाव भी नहीं होता है। वहीं इन उपायों को करने से दर्द से भी छुटकारा मिलता है। कीड़ा-मकोड़ा काटने के लिए किन उपायों को करना चाहिए। इस बारे मे जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशयन डॉ केपी सरदाना से।

तुलसी

तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में इसके उपयोग से कीड़े-मकौड़े के काटने पर इसे लगाया जा सकता है। इसको यूज करने के लिए तुलसी के 5 से 6 पत्तियों को धो कर इसको पीस कर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर 5 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद स्किन को वॉश करें।

बर्फ लगाएं

जिस जगह पर कीड़ा- मकौड़ा काटा है, उस स्थान पर बर्फ के टुकड़े को कॉटन के कपड़े में रखकर स्किन पर  लगाएं। ऐसा करने से सूजन से राहत मिलने के साथ खुजली से भी आराम मिलेगा। ऐसा करने से त्वचा को ठंडक भी मिलेगी और आपको राहत मिलेगी।

baking sode

बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा की मदद से भी कीड़े- मकोड़े काटने पर राहत पाई जा सकती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए बेकिंग सोडा में जरा सी सेब का सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर 5 मिनट के लिए लगाएं। खुजली और दर्द से राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- बार-बार छींक आने से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं जल्द आराम

एलोवेरा 

एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कीड़े-मकौड़े की समस्या से राहत देते हैं। स्किन पर इसको लगाने से रैश से छुटकारा मिलने के साथ स्किन को ठंडक भी मिलती है। यह खुजली की समस्या से भी राहत देता है। इसे प्रभावित स्थान पर 5 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से वॉश करें।

नारियल तेल

कीड़े-मकौड़े काटने पर नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। कीड़े-मकौड़े काटने पर नारियल तेल लगाने से दर्द से राहत मिलने के साथ खुजली भी दूर होती है। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को राहत देते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल को प्रभावित स्थान पर लगा लें।

कीड़ा-मकोड़ा काटने पर इन उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले पैच टेस्ट और डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

बवासीर के मस्से सुखाने के लिए आजमाएं ये प्राकृतिक तरीके, मिलेगा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version