Nasal Congestion in The Morning Causes: सुबह सोकर उठने के बाद अगर आपकी नाक अक्सर बंद हो जाती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अक्सर लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। बंद नाक शरीर में बन रही कई परेशानियों का कारण बन सकती है। नाक का संबंध सिर्फ सांस लेने से ही नहीं होता है बल्कि यह शरीर के अन्य अंगों से जुड़ा होता है। अगर आपको भी अक्सर सुबह सोकर उठते समय बंद नाक की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो यह पाचन तंत्र से लेकर सांस से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है। इस समस्या में आपको सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सुबह उठते ही नाक बंद क्यों होती है और इससे बचाव के टिप्स।
सुबह उठते ही नाक बंद क्यों हो जाती है?- Nasal Congestion in The Morning Causes in Hindi
आमतौर पर, सर्दी-जुकाम और बुखार या इन्फेक्शन होने पर आपको बंद नाक का सामना करना पड़ता है। लेकिन इसके अलावा कई अन्य कारणों से भी आप बंद नाक की समस्या का शिकार हो सकते हैं। बारिश और सर्दियों के मौसम में अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ता है। चूंकि इस मौसम में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है और नाक के मार्ग में बलगम जमा होने की वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा ऐसे लोग जो साइनस इन्फेक्शन से प्रभावित हैं, उन्हें भी सुबह उठते ही बंद नाक की समस्या का सामना करना पड़ता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि बंद नाक की समस्या कई कारणों से हो सकती है। सर्दी, फ्लू, इन्फेक्शन और एलर्जी के अलावा कई अन्य कारण भी इसके लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। अगर आपको भी सुबह सोकर उठने पर यह समस्या अक्सर होती है, तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में बंद नाक की समस्या क्यों हो जाती है? जानें इसके कारण और इलाज
सुबह सोकर उठने पर नाक बंद होने के प्रमुख कारण इस तरह से हैं-
- सांस की नली में इन्फेक्शन
- साइनस की समस्या
- GERD की वजह से
- फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां
- सर्दी-जुकाम और एलर्जी की परेशानी
- सांस की नली में सूजन
- अस्थमा की बीमारी
बंद नाक से बचाव के टिप्स- Nasal Congestion Prevention in Hindi
बंद नाक की समस्या लगातार होने पर आपको सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इस समस्या से बचाव के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो उससे दूर रहें। इसके अलावा बंद नाक से छुटकारा पाने के लिए सुबह गर्म पानी से स्टीम लें। नाक में हल्का गुनगुना पानी डालने से भी आपको फायदा मिलेगा। इसके अलावा नियमित रूप से योग और प्राणायाम का अभ्यास करने से इस परेशानी में बहुत फायदा मिलता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)