
राई या सरसों के दाने बालों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। राई के दानों में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। राई के दानों में कैल्शियम, कॉपर, आयरन, जिंक आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप बालों से जुड़ी समस्या जैसे झड़ते बाल, गंजापन, स्कैल्प इंफेक्शन आदि से जूझ रहे हैं, तो राई के दाने के फायदे और इस्तेमाल का तरीका जरूर जान लें।
बालों के लिए राई के फायदे
राई में विटामिन ए, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड और प्रोटीन आदि पाए जाते हैं। राई के इस्तेमाल से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। जानते हैं बालों के लिए राई के फायदे-
1. बालों की ग्रोथ
बालों की ग्रोथ में राई का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। राई के दानों मे विटामिन ए पाया जाता है। बालों की ग्रोथ और जड़ों को मजबूत बनाने के लिए राई के दानों का प्रयोग कर सकते हैं।
2. हेयर कंडीशनर
रूखे बालों में पोषण लौटाने के लिए भी राई का इस्तेमाल कर सकते हैं। राई के दानों में फैटी एसिड मौजूद होता है। ये बालों को कंडीश्निंंग करने का काम करते हैं। राई लगाने से बाल बाउंसी और चमकदार बनते हैं।
3. मजबूत बाल
जिन लोगों के बाल ज्यादा झड़ते हैं या पतले होते हैं, उनके बाल जड़ों से मजबूत नहीं होते। बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए राई से बनने वाला हेयर मास्क लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद है राई
बालों पर राई का इस्तेमाल कैसे करें?
राई को बालों पर कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं इन तरीकों के बारे में-
राई और दही
राई को बारीक पीस लें। राई के पाउडर में दही मिलाकर इसे बालों पर लगाएं। इस हेयर मास्क को लगाने से बाल मजबूत बनेंगे और बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। दही और राई का कॉम्बिनेशन, स्कैल्प इंफेक्शन को दूर करने में भी फायदेमंद माना जाता है।
राई और एलोवेरा
स्कैल्प में इंफेक्शन है, तो राई और एलोवेरा के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। राई को पीसकर पाउडर बना लें। इसमें एलोवेरा मिलाएं। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को शैंपू करके धो लें। राई और एलोवेरा की मदद से बालों में खुजली, स्कैल्प में दाने या पपड़ी जमने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
राई का तेल
बालों को रूखा होने से बचाने के लिए राई के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। राई के तेल से हफ्ते में 4 से 5 बार मालिश कर सकते हैं। बालों पर तेल लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए मालिश करें। राई का तेल बाजार में भी आसानी से मिल जाएगी। घर पर बना रहे हैं, तो राई के दानों को बादाम के तेल में डालकर गरम करें, तेल का रंग बदलने पर गैस बंद करें। तेल के ठंडा होने का इंतजार करें। फिर तेल से मालिश कर सकते हैं।
बालों के लिए राई के फायदे: राई की मदद से बाल मजबूत होते हैं। स्कैल्प इंफेक्शन से छुटकारा मिलता और बालोंं को जरूरी पोषण मिलता है। राई के दानों का पानी या राई के पाउडर का इस्तेमाल हेयर पैक के तौर पर कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version