Muskmelon Face Mask Benefits for Skin: गर्मी के मौसम में तापमान और पसीने की वजह से स्किन से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं। बढ़ती धूप के कारण आपकी स्किन झुलस भी जाती है। इसकी वजह से स्किन का रंग और खूबसूरती दोनों खराब होती है। गर्मियों में चेहरे और स्किन को इन परेशानियों से बचाने और हेल्दी बनाए रखने के लिए खरबूजे से बने फेस मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। दमकती और ग्लोइंग स्किन के लिए खरबूजे से बने फेस मास्क का इस्तेमाल आपको भी करना चाहिए। खरबूजे में मौजूद पोषक तत्व और गुण न सिर्फ स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए ही फायदेमंद होते हैं, बल्कि इसका इस्तेमाल स्किन को पोषण देने का काम करता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं स्किन के लिए खरबूजे से बने फेस मास्क के फायदे और इस्तेमाल का तरीका।
स्किन के लिए खरबूजे से बने फेस मास्क के फायदे- Muskmelon Face Mask Benefits in Hindi
खरबूजे में मौजूद पोषक तत्व शरीर और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल्स समेत कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन को पोषण देने के साथ समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। आप चेहरे पर खरबूजे से बना फेस मास्क या फेस पैक लगा सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट स्किन को कई गंभीर समस्याओं में फायदा पहुंचाते हैं।
इसे भी पढ़ें: टीनएज गर्ल्स फॉलो करें ये 5 स्किन केयर टिप्स, हेल्दी रहेगी त्वचा
खरबूजे का फेस मास्क लगाने के फायदे इस तरह से हैं-
1. स्किन का ग्लो बढ़ाए
स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए खरबूजे से बने फेस मास्क का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। खरबूजे में मौजूद गुण और पोषक तत्व स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन को फायदे मिलते हैं।
2. दाग-धब्बों से छुटकारा
खरबूजे से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट स्किन के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में कैसे रखें अपने पैरों का ख्याल? जानें ब्यूटी एक्सपर्ट डॉ. भारती तनेजा से
3. एंटी-एजिंग गुण
खरबूजे में एंटी-एजिंग गुण होता है, जो स्किन को झुर्रियों और फाइन लाइन्स से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होते हैं। बढ़ती उम्र के कारण स्किन पर आईं झुर्रियां और रिंकल्स हटाने के लिए इसका इस्तेमाल जरूर करें।
4. टैनिंग से छुटकारा
टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए भी खरबूजे से बने फेस मास्क का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। आप सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे बनाएं खरबूजे का फेस मास्क?- How To Make Watermalon Face Mask?
खरबूजे का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी कटा हुआ खरबूजा लें और साफ कर लें। अब इसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच दही और 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अच्छी य्तारह से चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। लगभग 20 मिनट बाद चेहरे से मास्क हटाएं और पानी से चेहरे को साफ कर लें। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करने से फायदा मिलता है।
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version