मुल्तानी मिट्टी केवल चेहरे को ही खूबसूरत नहीं बनाती है बल्कि यह हमारे पूरे शरीर के बैक्टीरिया को मारने का काम करती है। इसे बहुत अच्छा बॉडी डिटॉक्स माना गया है। यहां तक कि जानवर भी इसे सैकड़ों वर्षों से खुद के उपचार के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं। आज भी कई जानवर ऐसे हैं जो कीचड़ में खेलते दिख जाएंगे। ऐसा करना उनकी त्वचा संबंधी समस्यांओं को दूर करता है। सोडियम युक्त मुल्तानी मिट्टी सबसे लोकप्रिय मानी जाती है जोकि हमारे शरीर में अवशोषित होकर हमें प्रफुल्लित करती है और कैल्शियम युक्त मिट्टी हमारे अंदर की नकारात्मकता को सकारात्मक बनाता है।
इसे भी पढ़ें : मुल्तानी मिट्टी से पाएं बेदाग निखरी त्वचा
मुल्तानी मिट्टी हमारे शरीर की भारी धातुओं, विषाक्त पदार्थों को खत्म कर अच्छे से डिटॉक्शीफिकेशन के लिए जरूरी माना गया है। ऐसे में जब आपकी त्वचा में मुंहासे, एक्जिमा, थकावट और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगें तो यह समझ जाएं कि आपके ऊपर विषाक्त चीजों का आक्रमण हो चुका है या फिर आपके चारों तरफ कुछ अलग तरह की तनावपूर्ण गतिविधियां हैं। यदि आप इन सबसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग आपके लिए बहुत ही लाभप्रद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे...
बॉडी मास्क
मुल्तानी मिट्टी का पूरे शरीर पर लेप लगाएं, यह आपकी त्वचा के सारे छिद्र खोल देता है और शरीर को स्वस्थ बनाता है। इसके लिए एक या दो कप मिट्टी में पानी मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें। इसके बाद उसे पूरे शरीर में लगाएं। लगाने के 15 मिनट बाद ठीक से नहा लें। इससे ज्यादा समय तक मिट्टी को न लगाएं।
फेशियल मास्क
ये मास्क आपकी त्वचा के विषाक्त पदार्थों को खत्म करता है और हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है। फेशियल मास्क तैयार करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा सिरका मिला लें इसके अलावा थोड़ा सा कोई तेल भी मिला सकती हैं। इसके बाद इस पेस्ट को आपने चेहरे और गर्दन में लगाएं। 5 से 10 मिनट के बाद ही सुखाने से पहले ही इसे धुल लें। अगर चेहरा ड्राई है तो मॉश्चइराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
माउथवॉश
स्किन को शुद्ध रखने के साथ ही मुल्ताडनी मिट्टी माउथवॉश का अच्छा विकल्प है। इसके लिए एक चौथाई कप पानी में छोटे चम्मच से आधा चम्मच मिट्टी मिला लें। इसके बाद इस लिक्विड को एक मिनट तक मुंह में चारों तरफ घुमाएं और बाहर कुल्ला कर दें। इसे दो-तीन बार दोहराएं। इससे आपके मुंह के सारे बैक्टीरिया मर जाएंगे।
Image Source : Getty
Read More Articles on Healthy Living in Hindi