Mulberry Bark Benefits: शहतूत के फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन शहतूत के फल के साथ ही, इसकी पत्तियां और छाल का उपयोग भी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। आज के इस लेख में हम शहतूत के छाल के फायदों के बारे में बात करेंगे।
शहतूत की छाल शहतूत के पेड़ की शाखाओं से आती है। यह मोरेसी परिवार का सदस्य है। शहतूत का पेड़ दुनियाभर में उगाया जाता है। यह 30 फीट की ऊंचाई तक हो सकता है। शहतूत की छाल पीले-भूरे रंग की होती है। शहतूत की छाल का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा के रूप में किया जा सकता है। शहतूत की छाल में मीठे और ठंडे गुण होते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं शहतूत की छाल खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।
1. शरीर को ठंडा रखे
शहतूत की छाल की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन किया जा सकता है। शहतूत की छाल का पाउडर लेने से शरीर को ठंडक मिलती है। पेट की गर्मी भी शांत होती है। शहतूत की छाल त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही इसकी छाल को त्वचा पर लगाया भी जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने में फायदेमंद हो सकता है शहतूत का सेवन, जानें कैसे खाएं
टॉप स्टोरीज़
2. पेशाब को बढ़ावा देना
शहतूत की छाल का पाउडर पेशाब से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर माना जाता है। इसकी छाल के सेवन से पेशाब में होने वाली जलन, दर्द में आराम मिलता है। वही जिन लोगों को खुलकर पेशाब नहीं आती, तो उनके लिए शहतूत की छाल फायदेमंद हो सकती है। शहतूत की छाल का पाउडर खाने से शरीर में मौजूद गंदगी पेशाब के जरिए बाहर निकल जाती है।
3. एडिमा को कम करे
एडिमा वह स्थिति होती है, जिसमें शरीर के ऊतकों में द्रव जमा हो जाता है, इसकी वजह से शरीर में सूजन पैदा हो जाती है। यह हाथों और पैरों को प्रभावित कर सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए शहतूत की छाल का सेवन किया जा सकता है। शहतूत की छाल शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
4. इम्युनिटी बढ़ाए शहतूत की छाल
शहतूत की छाल का उपयोग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी की जा सकती है। शहतूत की छाल का पाउडर खाने से खांसी, दमा, कफ आदि की समस्या से छुटकारा मिलता है। अगर आपको कफ निकलता है, तो आप शहतूत की छाल का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर श्वसन प्रणाली से जुडी कोई समस्या है, तो डॉक्टर की राय पर ही इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें - शहतूत खाने के ही नहीं बल्कि त्वचा पर लगाने के भी हैं कई फायदे, जानें चेहरे पर कैसे करें शहतूत का इस्तेमाल
शहतूत की छाल का सेवन कैसे करें?
शहतूत की छाल का उपयोग पाउडर के रूप में किया जा सकता है। पहले शहतूत की छाल को पेड़ से अलग कर लें। फिर से अच्छी तरह से साफ करें और सुखाएं। छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर इसका पाउडर तैयार करें। इसे शहद के साथ खाना लाभकारी हो सकता है। शहतूत की छाल का आप रोजाना 10-15 ग्राम खुराक ले सकते हैं। इसे आप पानी या शहद के साथ मिलाकर ले सकते हैं।
शहतूत की छाल किसी भी समस्या को संपूर्ण इलाज नहीं है, इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें। साथ ही अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही शहतूत की छाल लें।