गेंदे की पत्तियां शरीर की इन 6 परेशानियों को करता है दूर, इस तरह करें इस्तेमाल

गेंदे के फूलों की तरह इसकी पत्तियां भी लाभकारी होती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका-  
  • SHARE
  • FOLLOW
गेंदे की पत्तियां शरीर की इन 6 परेशानियों को करता है दूर, इस तरह करें इस्तेमाल


गेंदे के फूलों की खुशबू सभी का मन मोह लेती हैं। इसका इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। भारत के अधिकतर हिस्सों में गेंदे का फूल उगाया जाता है। खासतौर पर पूजा और घर की सजावट में इसका काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसकी खेती विशेष रूप से की जाती है। गेंदे के फूल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप इसकी पत्तियों से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। जी हां, गेंदे की पत्तियों का इस्तेमाल कई तरह के आयुर्वेदिक नुस्खों के लिए किया जा सकता है। आज हम इस लेख में गेंदे की पत्तियों से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे और इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं गेंदे की पत्तियों के फायदों के बारे में-

1. कान के दर्द से दिलाए राहत

कान के दर्द से राहत पाने के लिए गेंदे की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए गेंदे की पत्तियों को कुचलकर पीस लें। अब इससे रस निकालकर दो बूंद अपने कान में डालें। इससे कान में दर्द की परेशानी दूर होगी। 

इसे भी पढ़ें - गेंदे के फूल के फायदे: चेहरे के सूजन और जलन को कम करने के लिए इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें ताजा गेंदे का फूल

2. फोड़े-फुंसियों को करे दूर

सिर और स्किन पर मौजूद फोड़े-फुंसी की परेशानी को दूर करने के लिए गेंदे की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए मैदे के साथ गेंदे की पत्तियों के रस को गूंद लें। अब इसे अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। सप्ताह में दो बार इस तरह फोड़े पर गेंदे की पत्तियों का रस लगाने से फोड़े-फुंसी की परेशानी दूर होगी।

3. सूजन की परेशानी करे कम

गेंदे की पत्तियों में साइटोटोक्सिक, हेपेटोप्रोटेक्टिव और स्पस्मोजेनिक गुण पाए जाते हैं। यह गुण स्किन की सूजन को कम करने में प्रभावित होते हैं। अगर आपके शरीर में किसी तरह की सूजन है, तो आप गेंदे की पत्तियों की चाय या अर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4. फ्री-रेडिकल्स से करे बचाव

गेंदे की पत्तियों का इस्तेमाल करने से फ्री-रेडिकल्स की समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। दरअसल, इसकी पत्तियों में सी-रिएक्टिव प्रोटीन और साइटोकिन का स्तर को कम करने का गुण होता है। साथ ही यह कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से डैमेज होने से बचा सकता है। इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों को कुछ ही दिनों में कम कर सकते हैं। 

5. बैक्टीरिया के विकास को रोके

गेंदे की पत्तियों का इस्तेमाल बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। इससे कैंसर के उपचार में ट्रीटमेंट मिलती है। यह कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है। साथ ही बैक्टीरिया के प्रभाव को भी कम करता है। 

6. आंखों की सूजन करे कम

गेंदे के फूलों में जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटीफंगल और इम्यूनो-उत्तेजक गुण पाए जाते हैं, जो आंखों के संक्रमण को कम करने के साथ-साथ आंखों को सूर्य की किरणों से भी बचाव कर सकता है। साथ ही यह उम्र बढ़ने और ऑक्सीडेटिव को डैमेज होने से बचा सकता है। इससे आपकी आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है। आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए गेंदे की पत्तियों की चाय पिएं। 

इसे भी पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें गेंदे के फूल का इस्तेमाल

गेंदे की पत्तियों से आप शरीर की इन परेशानियों को दूर कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको गेंदे से एलर्जी है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें। वहीं, अगर आप पहले से किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन या इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Read Next

बेल का पाउडर दूर करेगा आपकी ये 6 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer