Tue Oct 27, 2026 | 09:38 AM IST

Doctor Verified

बेल का पाउडर दूर करेगा आपकी ये 6 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

Bael Powder Benefits: बेल के शरबत के साथ ही इसका पाउडर भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जानें बेल के पाउडर के फायदे-
बेल का पाउडर दूर करेगा आपकी ये 6 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीकाबेल का पाउडर दूर करेगा आपकी ये 6 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

Bael Powder Benefits in Hindi: गर्मियों में बेल का शरबत पीना हर किसी को पसंद होता है। क्योंकि एक तो यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, दूसरा यह शरीर को ठंडक भी देता है। बेल की तासीर ठंडी होती है, साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई शारीरिक समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। बेल का उपयोग पाचन को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। लेकिन बेल के शरबत के अलावा इसका पाउडर के रूप में भी सेवन किया जा सकता है। 

बेल के पाउडर में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम और पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है। इसके सेवन से कब्ज, डायरिया और रक्त शर्करा के स्तर को ठीक रखा जा सकता है। बेल में मौजूद टैनिन कई रोगों के इलाज में फायदेमंद होता है। तो चलिए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से विस्तार से जानते हैं बेल का पाउडर खाने से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं। 

1. मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखे

बेल का पाउडर मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने में मदद करता है। आंत म्यूकोसल स्तर का समर्थन करता है, भोजन के अवशोषण में मदद करता है। साथ ही आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। बेल का पाउडर खाने से आंतों की सफाई होती है, इससे आंत स्वस्थ बनते हैं। 

2. टॉक्सिंस बाहर निकाले

बेल का पाउडर बॉडी डिटॉक्स करने में भी कारगर होता है। इसमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करने के लिए अच्छे बैक्टीरिया को बनाए रखता है। बॉडी की सफाई करने के लिए आप बेल के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इससे लिवर, आंत और किडनी की सफाई में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें - क्या रात में पी सकते हैं बेल का जूस? जानें क्या है एक्सपर्ट की सलाह

3. आंतों को स्वस्थ बनाए

बेल का पाउडर आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह एक स्वस्थ आंत लसीका प्रणाली को प्रोत्साहित करता है। यह आंत में पोषक तत्वों का एक प्रवाह बनाए रखता है। बेल के पाउडर से सभी जरूर पोषक तत्वों मिल जाते हैं।

4. नई कोशिकाओं को बढ़ावा 

बेल का पाउडर खाने से नई कोशिकाओं और ऊतकों के उत्पादन को बढ़ावा देता है। आंत झिल्ली के प्राकृतिक पुनर्जनन को प्रोत्साहित करता है 

5. त्वचा के लिए फायदेमंद

बेल का पाउडर त्वचा की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। बेल का पाउडर खाने से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं, इससे त्वचा के स्वास्थ्य का समर्थन करता है। साथ ही बेल का पाउडर खाने से बॉडी डिटॉक्स भी होती है, इससे शरीर में जमा सारी गंदगी आसानी से निकल जाती है। जिससे त्वचा में चमक आती है और त्वचा खूबसूरत नजर आती है। 

इसे भी पढ़ें- बेल की जड़ हो या पत्ते, इससे बना लेप दूर कर सकता है कई समस्याएं

6. रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखे

बेल के पाउडर का सेवन डायबिटीज रोगी भी कर सकते हैं। यह रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसे खाने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। लेकिन अगर आपका ब्लड शुगर का स्तर अधिक बढ़ा है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।  

बेल का पाउडर कैसे बनाएं (how to make bael powder at home)

  • बेल का पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले आप बेल का गुदा निकाल लें। 
  • इसे 2-3 दिनों तक तेज धूप में सुखाने के लिए रख दें।
  • धूप में सुखाने के बाद इस गुदे को बारीक पीस लें।
  • इसे छान लें, ताकि इसमें से ठोस पदार्थ अलग हो जाए।
  • इसके बाद तैयार बेल पाउडर को आप एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। 
  • इसी तरह से आप बेल के पत्तों का भी पाउडर बना सकते हैं। 
  • बेल के पाउडर का उपयोग ( Bael Powder Uses) 
  • आधा या एक चम्मच बेल के पाउडर को एक कप गर्म पानी के साथ लें। 
  • आप बेल के पाउडर को चाय के रूप में भी दिन में 1 या 2 बार ले सकते हैं। 

आप चाहें तो बेल के पाउडर के साथ सौंफ, धनिया आदि भी मिला (How to Eat Bael Fruit ) सकते हैं। इससे शरीर में चयापचय दुरुस्त बनेगा। 

अगर आप गर्भवती हैं या फिर स्तनपान कराती हैं तो बेल का पाउडर डॉक्टर की सलाह पर ही लें। इसके अलावा जिन लोगों को कोई दवाई चल रही हैं, उन्हें बेल पाउडर लेने से बचना चाहिए। बेल के पाउडर को ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करके रखें। 

Read Next

→ सहजन के बीज में होते हैं कई औषधीय गुण, इन 7 समस्याओं में माने जाते हैं बहुत फायदेमंद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 09, 2022 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat