स्वस्थ शरीर के लिए आंत की सफाई है जरूरी, इन 5 घरेलू उपायों से रखें आंत को स्वस्थ

पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए आंतों की सफाई होनी जरूरी है। आइए जानते हैं आंतों को साफ रखने के घरेलू उपाय
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वस्थ शरीर के लिए आंत की सफाई है जरूरी, इन 5 घरेलू उपायों से रखें आंत को स्वस्थ

स्वस्थ शरीर के लिए पेट का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है और पेट को स्वस्थ रखने के लिए आंत की सफाई होना जरूरी है। अगर आपके पेट का आंत साफ रहेगा, तो आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहेंगे। हर एक व्यक्ति स्वस्थ शरीर की इच्छा रखता है और इसके लिए कई तरह के प्रयास भी करता है, लेकिन लाख प्रयास के बावजूद पेट में दर्द, गैस, कब्ज और दस्त जैसी समस्याएं होती रहती हैं। इसका प्रमुख कारण आंत की अच्छे से सफाई ना होना होता है। आंत अच्छे से साफ ना होने के कारण पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां बढ़ती है। आइए आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं आंत साफ करने के कुछ घरेलू उपाय-

फाइबरयुक्त आहार 

यदि आप अपने आंत को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो हाई फाइबरयुक्त आहार को अपने डाइट में शामिल करें। फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से आपका पाचनतंत्र दुरुस्त रहता है। हरी सब्जियों और साबुत अनाज में फाइबर प्रचुर रूप से होता है। खासतौर पर सर्दियों में मिलने वाले हरी-हरी साग फाइबर से भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम भी अधिक होता है। ये तत्व आपके आंत को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करते हैं। 

रोजाना खाएं 1 कटोरी दही

अपने आंत को स्वस्थ और साफ रखने के लिए रोजाना दोपहर के खाने 1 कटोरी दही को शामिल करें। दही उच्च प्रोबायोटिक आहार है, जो कब्ज और मल त्यागने में परेशानी जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। दही का नियमित रूप से सेवन करने से मल आसानी से निकलता है। दही के अलावा किशमिश, मुनक्का, खट्टी गोभी (sauerkraut) इत्यादि प्रोबायोटिक आहार हैं।  

इसे भी पढ़ें - कब्‍ज में फायदेमंद होता है भीगा हुआ अंजीर, पेट दर्द और बवासीर की समस्या में भी मिलता है आराम

इसबगोल बेहतरीन जड़ी बूटी

पेट की आंत को साफ करने के लिए इसबगोल एक बेहतरीन जड़ी बूटी है। यह आंत को बिना कोई नुकसान पहुंचाए, अच्छी तरह से साफ करता है। इसबगोल का सेवन करने से कोलन कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव किया जा सकता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करता है। अगर आप आंतों की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध में इसबगोल मिलाकर सेवन करें।

गुनगुना पानी पिएं

पेट को साफ रखने के लिए सुबह-सुबह गुनगुना पानी पिएं। गुननुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म का दर बेहतर होता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आपके शरीर का विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाता है। नियमित रूप से गुनगुना पानी आपके पेट को साफ रखता है।

इसे भी पढ़ें - दांतों को बनाना चाहते हैं स्वस्थ मजबूत और चमकदार? आपके किचन में छिपा है राज

किचन की जड़ी-बूटी 

इन सभी चीजों के अलावा किचन में रखी जड़ी-बूटी जैसे- अजवाइन, पुदीना, सूखा आलूबुखारा, सौंफ का बीज इत्यादि का सेवन करें। यह पेट के आंत को साफ रखने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा जीरा का पानी और अजवाइन का पानी हींग डालकर पीने से पेट अच्छी तरह से साफ रहता है।

 

Read More Articles On Alternative Therapy In Hindi 

Read Next

गले में खिचखिच, खराश, बलगम और सीने में भारीपन की समस्या दूर करेगा ये तुलसी का काढ़ा, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

Disclaimer