अगर आपको कुछ चटपटा और अच्छा व हेल्दी खाने मन कर रहा है तो राजस्थानी रेड मीट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। राजस्थानी रेड मीट बहुत ही टेस्टी लाल मटन करी है जो स्पाइसी खाने वालों को बहुत पसंद आती है। इसे बनाना उतना भी मुश्किल नहीं है जितना ये सुनने से लगता है।
हां लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रखें। इसकी मिर्ची बिल्कुल भी कम ना करें। क्योंकि इसमें मिर्च कम करना इस डिश के साथ बेईमानी होगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सारी चीजों को तैयार करके रखें। इसे बनाने में 45 मिनट लगते हैं।
जरूरी सामग्री-
टॉप स्टोरीज़
- मटन- 750 ग्राम
- मीडियम साइज सूखी लाल मिर्च- 10 + 2
- हरी इलायची- 2
- काली इलायची- 1
- कुटी हुई लौंग- 3
- दालचीनी- 1 इंच
- जीरा 1 चम्मच
- तेज पत्ता- 2
- लहसुन अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
- दही- 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- घी- 3 चम्मच
- नमक- स्वाद अनुसार
बनाने की विधी-
- सबसे पहले एक बर्तन में दही लें। उसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें। फिर नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें। अब इसे अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें मटन के पीस डालें और मटन को इस मिश्रण में अच्छी तरह से मिक्स करके एक घंटे तक रेफ्रीजरेटर में ठंडा होने के लिए रखेँ।
- तब तक सूखी लाल मिर्च, हरी इलायची, काली इलायची, कुटी हुई लौंग, दालचीनी, धनिया पाउडर, जीरा औऱ तेज पत्ता लें। अब इसे एक साथ पीस कर इसमें पानी मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- फिर एक पैन में तीन चम्मच घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें बचा हुआ अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।
- अब इसमें तीन कटी हुई प्याज डालें। जब प्याज का रंग हल्का ब्राउन हो जाए तो उसमें रेफ्रीजरेटर में रखे तैयार मटन को डालकर फ्राई करें। जब मटन बिल्कुल गाढ़ा हो जाएं औऱ दही का पानी पूरी तरह से सूख जाए तो उसमें मसालों का पेस्ट डालें। ऊपर से हल्का नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। अब इसे पांच से दस मिनट तक पकने दें जिससे की मसाले पूरी तरह से पक जाएं।
- अगर आपको थोड़ी सी ग्रेवी चाहिए है तो उसमें थोड़ा गर्म पानी डालकर दो से तीन मिनट के लिए पकाइए।
- अब आपका राजस्थानी रेड मीट तैयार है। इसे रोटी, नान या चावल के साथ सर्व करें।
Read more articles on Healthy Recipe in Hindi
Read Next
आजमायें लाल मिर्च का बनारसी अचार
Disclaimer