
अगर आप भी त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर रखना चाहते हैं तो जान लें अक्सर लोग किस तरह की त्वचा की समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं।
मौसम के बदलने या फिर किसी अन्य कारणों से त्वचा में कई तरह की समस्याएं पैदा होना एक आम है, लेकिन जब ये लंबे समय तक रहे तो ये आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। जी हां, कई लोग ऐसे हैं जो इस तरह की कई त्वचा संबंधित स्थितियों को नजरअंदाज किया करते हैं, जबकि ऐसा करना एक बेहद गलत कदम होता है। जब आप त्वचा संबंधित किसी समस्या या स्थिति को नजरअंदाज करते हैं तो इससे बाद में आपकी त्वचा को हानि का सामना करना पड़ता है। ऐसी कई समस्याएं हैं जिन्हें लोग आम स्थिति समझकर नजरअंदाज करते हैं और जो बाद में आपको काफी नुकसान पहुंचाती है। अब आपका सवाल होगा कि ऐसी कौन सी समस्याएं हैं? तो इसका जवाब हम आपको इस लेख के जरिए देंगे कि किन त्वचा संबंधित समस्याओं को लोग आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं।
दाद
दाद अक्सर लोग नजरअंदाज करते हैं और ये कोशिश करते हैं कि कुछ दिनों में तो ये आसानी से चले ही जाएंगी। वहीं, कुछ लोग दाद से छुटकारा पाने के लिए अपने आप ही घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करने लगते है। जबकि आपको बिना डॉक्टर की सलाह के ऐसा नहीं करना चाहिए। दाद को लंबे समय तक नजरअंदाज करने पर आप एक प्रभावित त्वचा पर फफोले को देख सकते हैं। जिसमें आपको बहुत ज्यादा खुजली, जलन और दर्द भी हो सकता है। इसके लिए आपको डॉक्टर एंटीवायरल दवाएं या क्रीम दे सकता है जो इसको ठीक करने के लिए मददगार होता है।
पित्ती
पित्ती आपके शरीर में किसी भी जगह पर हो सकती है, इसको अचानक से पहचानना आपके लिए काफी मुश्किल भरा हो सकता है। इस दौरान आपको तेज खुजली, जलन और सूजन भी हो सकता है। इसको अक्सर लोग कई दिनों तक नजरअंदाज करने का काम करते हैं, जिसके बाद ये फैलने भी लगती है। आपको बता दें कि ये बहुत ज्यादा धूप में घूमने, संक्रमण और दवाओं के दुष्प्रभाव से भी हो सकता है। इसके लिए आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: कुछ होममेड आई मास्क, जो डार्क सर्कल्स को करें दूर और बढ़ाएं आंखों की सुंदरता
सोरायसिस
सोरायसिस एक आम त्वचा संबंधित समस्या है जिसके कारण आपकी त्वचा में लाल पैच नजर आने लगते हैं। इसका इलाज खुद से करना काफी मुश्किल हो सकता है, इसके लिए आपको डॉक्टर की सलाह की जरूरत हो सकती है। ये त्वचा की कोशिकाओं को हानि पहुंचाने का काम करती है। ये आमतौर पर आपके हाथ, घुटनों, खोपड़ी और कमर पर हो सकते हैं।
खुजली
खुजली या एक्जिमा भी त्वचा संबंधित एक आम समस्या है जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं, ये किसी भी मौसम में आसानी से आपको अपना शिकार बना सकती है। इस दौरान आपको खुजली के बाद सूजन और त्वचा में लालपन नजर आ सकता है जो बाद में आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आपको बता दें कि इसे पीछे मुख्य कारण जलन, एलर्जी और संक्रमण है। एक्जिमा को दूर कने करने के लिए बाजार में कई दवाएं उपलब्ध है जिसे आप डॉक्टर की सलाह के बाद ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या सचमुच पिंपल्स से निपटने में मददगार है बर्फ? जानें कैसे एक्ने में प्रभावी हो सकता है बर्फ का उपयोग
रोसैसिया
रोसैसिया के दौरान आपके चेहरे, नाक, माथे और गर्दन पर लालिमा नजर आ सकती हैं। इस स्थिति को नजरअंदाज करने से आप लंबे समय तक अपनी त्वचा को खराब कर सकते हैं। जी हां, इस दौरान रक्त वाहिकाओं को नुकसान होता है। ये आपको आम पिंपल्स की तरह ही नजर आ सकते हैं जिसमें आपको लालपन और दर्द दिखाई दे सकता है।
Read More Article On Skin Care In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।