What are the Medical Symptoms Signs: शरीर में कोई भी समस्या होने पर संकेत बाहरी रूप से नजर आने लगते हैं। लेकिन शरीर के कई संकेत ऐसे भी हैं जिनका हमें पता नहीं चल पाता है। ऐसे में हम इन्हें नॉर्मल समझकर नजरअंदाज करने लगते हैं। लेकिन अगर इन संकेतों को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए, तो ये किसी बड़ी बीमारी को बढ़ाने की वजह बन सकते हैं। इसी तरह अगर सुबह उठते ही शरीर में कुछ समस्याएं रोज नजर आती हैं, तो इन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए। होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ स्मिता भोईर पाटिल ने इन फूड्स के बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। लेख में जानें इन लक्षणों के बारे में।
सुबह उठते ही शरीर में दिखने वाले इन संकेत को न करें नजरअंदाज- Morning Sings That Should Not Be Ignored
उठते ही सिरदर्द होना- Headache
अगर आपको भी सुबह उठते ही रोज सिरदर्द होता है, तो इसका कारण सिर्फ थकावट या अधूरी नींद नहीं होती है। यह स्ट्रेस या हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी हो सकता है। वहीं रोज सुबह सिरदर्द होना साइनस का संकेत भी होता है।
बॉडी पेन होना- Body Pain
अगर पर्याप्त नींद लेने के बावजूद आपको रोज सुबह उठते ही बॉडी पेन है, तो आपको जल्द ही किसी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि ये फाईब्रोम्यल्गिया या कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर में बार-बार दिखने वाले ये 6 लक्षण हो सकते हैं कई गंभीर बीमारियों के संकेत, जानें इनके बारे में
चक्कर आना- Dizziness
क्या आपको बेड से उठने के कुछ देर बाद ही चक्कर आते हैं? यह शरीर में कमजोरी होने की वजह से होता है। ऐसे में आपको एनिमिया की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, हाइपोटेंशन की समस्या में भी ये संकेत देखे गए हैं।
मुंह का स्वाद अलग होना- Metallic Taste
अगर आपको भी कुछ दिनों से स्वाद बदला-बदला लग रहा है तो यह कई बीमारियों से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में यह एसिड रिफ्लेक्स और साइनस इन्फेक्शन के कारण हो सकता है। ये आयरन, कैल्शियम और कॉपर के सप्लिमेंट की हाई डोज होने की वजह से भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर में नजर आने वाले इन 9 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, स्ट्रेस बढ़ने का हो सकते हैं संकेत
गले में खुजली और खराश होना- Throat Itching and Coughing
मौसम में बदलाव होने पर गले में खुजली और खराश होना आम बात है। लेकिन रोज ही यह समस्या होना नॉर्मल नहीं है। यह गले से जुड़ी कुछ एलर्जी या टोंसिल्स की समस्या के कारण भी हो सकता है। ऐसे में गले में जख्म बनने लगते हैं जिससे इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करना ही जरूरी है।
लो मूड होना- Low Mood
अगर आप भी रोज सुबह उठते ही लो मूड महसूस कर रहे हैं, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। अगर आपको काफी दिनों से रोज ही ऐसा महसूस होता है, तो यह इनसोम्निया या डिप्रेशन होने का संकेत भी हो सकता है। यह विटामिन D3 की कमी और हार्मोन्स इंबैलेंस होने के कारण भी हो सकता है।
अगर आपको इनमे से कोई भी संकेत शरीर में नजर आता है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि जितना जल्दी लक्षणों पर काम किया जाएगा, समस्या को उतना जल्दी बढ़ने से रोका जा सकता है।
View this post on Instagram