पिंपल्स बढ़ने से चेहरा खराब हो जाता है। जिन लोगों को पिंपल्स की समस्या ज्यादा होती है वो तमाम तरह की क्रीम और उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं ताकि पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सके। लेकिन आपको बता दें कि पिंपल्स का कारण आपकी बुरी आदतें हो सकती हैं। सुबह उठकर कुछ गलत आदतों को फॉलो करने के कारण पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके कारण पिंपल्स बढ़ सकते हैं।
1. स्किन केयर रूटीन फॉलो न करना
सुबह उठकर आप स्किन केयर रूटीन फॉलो नहीं करते हैं, तो आपको पिंपल्स हो सकते हैं। हमारे शरीर की तरह त्वचा को भी सुबह-सुबह एनर्जी की जरूरत होती है। आप सुबह उठकर कभी भी स्नान लें लेकिन स्किन केयर रूटीन को उठने के आधे घंटे के भीतर पूरा कर लें। स्किन केयर रूटीन में फेसवॉश, टोनर, सीरम, क्रीम का इस्तेमाल करें। हफ्ते में 1-2 बार स्क्रब भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पिंपल्स-एक्ने से बचना है, तो स्किन केयर रूटीन में करें ये 5 बदलाव
2. नाश्ते में ऑयली खाना
ज्यादा तेल में पका खाना या मसालेदार व्यंजनों को नाश्ते में खाते हैं, तो आपको पिंपल्स परेशान कर सकते हैं। सुबह के नाश्ते में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर की ज्यादा मात्रा होनी चाहिए।
3. सुबह चाय-कॉफी पीना
अगर आप सुबह के वक्त चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, तो आपको पिंपल्स की समस्या हो सकती है। चाय या कॉफी में कैफीन होता है, सुबह ज्यादा कैफीन का सेवन करने से त्वचा पर पिंपल्स बढ़ सकते हैं।
4. सुबह चेहरा न धोना
जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है उनके चेहरे पर सुबह उठने पर ऑयल नजर है। अगर आप सुबह उठकर चेहरा नहीं धोते हैं, तो ये ऑयल पिंपल्स का कारण बन सकता है इसलिए सुबह उठते ही चेहरे को फेसवॉश से साफ करें।
5. सुबह मेकअप करना
मेकअप उत्पाद हमारी त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। इनका ज्यादा इस्तेमाल करने से पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। अगर आप सुबह घर से मेकअप करके निकलते हैं या सुबह-सुबह ही मेकअप कर लेते हैं, तो ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपके चेहरे पर लंबे तक रहेंगे। त्वचा पर ज्यादा देर तक मेकअप रखने के कारण पिंपल्स, फाइन लाइन्स और एक्ने आदि लक्षण नजर आ सकते हैं।
इन 5 आदतों को आज ही बंद कर दें। पिंपल्स का इलाज करने के लिए घरेलू उपायों के बजाय डॉक्टर की सलाह लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version