Mooli and Shalgam: सर्दियों में हमारी स्किन बेहद खराब होने लगती है। नमी की कमी की वजह से स्किन ड्राई और अंदर से डल नजर आती है। इसके अलावा इस मौसम में स्किन में डलनेस भी देखने को मिलता है। ऐसी स्थिति अपने स्किन केयर रूटीन को सही करने के साथ अगर आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर लें तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं जैसे कि मूली और शलगम। दरअसल, ये दोनों ही एक प्रकार की सब्जी हैं जिसका सेवन सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है लेकिन त्वचा के लिए इसके कुछ खास फायदे हैं। क्या हैं ये, जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है मूली और शलगम
मूली और शलजम त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि ये फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मूली ब्लड ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने या इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने में मदद करती है, आंतों को स्वस्थ रखती है और कब्ज से बचाती है, जिससे मुंहासों में कमी आती है और त्वचा की चमक बनी रहती है। ये वे मूल कारण हैं जो कि स्किन की समस्या का कारण बनते हैं और सर्दियों में त्वचा की डलनेस का कारण बनते हैं। ऐसे में मूली और शलगम खाना इन समस्याओं से लड़ने में मदद कर सकता है और स्किन की बनावट को बेहतर बना सकता है।

कोलेजन बढ़ाने वाला
कच्ची मूली विटामिन सी से भरपूर होती है, जो कोलेजन को बढ़ावा देती है और त्वचा को कसा हुआ रखती है। शलजम पाचन और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा ये दोनों ही सब्जियां मिलकर स्किन की बनावट को बेहतर बनाते हैं और इसके टैक्चर को सही करते हैं। इससे स्किन अंदर से खूबसूरत, बेदाग और निखरी हुई नजर आती है।
इसे भी पढ़ें: Gut Health: मानसून में आंतों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, सेहत में भी होगा सुधार
त्वचा को नुकसान से बचाते हैं
मूली और शलजम में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि स्किन के लिए हेल्दी माने जाते हैं। इनमें विटामिन ए और सी भी होते हैं जो त्वचा को नुकसान से बचाते हैं। खास बात यह है कि ये दोनों ही विटामिन त्वचा को फटने से बचाते हैं और इसकी बनावट को बेहतर बनाते हैं। इससे स्किन अंदर से हेल्दी और खूबसूरत नजर आती है।
स्किन के लिए हाइड्रेटिंग हैं ये दो सब्जियां
मूली और शलजम, इन दोनों सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती हैं। सर्दियों में हमारी स्किन को हाइड्रेशन की खास जरूरत होती है ताकि त्वचा में नमी और कोमलता बनी रहे। इस स्थिति में जब आप इन दोनों का सेवन करते हैं सर्दियों में ड्राईनेस और स्किन फटने की समस्या से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में मूली को बिना गैस और ब्लोटिंग की समस्या के कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें
डाइट एक्सपर्ट एडविना बताती हैं कि इन्हें खाने के लिए मूली को सलाद के रूप में खाएं या करी और सांभर में डालें। शलजम को हल्का पकाकर सूप में डालें या फ्राई करें। पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए इसे ज्यादा न पकाएं। इन्हें नियमित रूप से सीमित मात्रा में खाने से त्वचा के बेहतर परिणाम मिलते हैं।
FAQ
कौन सी सब्जी खाने से चेहरे पर चमक आती है?
चेहरे पर चमक पाने के लिए आपको लौकी और खीरे जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए जो कि स्किन में निखार लाने के साथ त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है।ग्लोइंग स्किन के लिए क्या खाना चाहिए?
ग्लोइंग स्किन के लिए आपको अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए जो कि विटामिन सी, विटामिन ए और कुछ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और स्किन को हेल्दी रखते हैं।स्किन के लिए कौन सी सब्जियां खानी चाहिए?
ग्लोइंग स्किन के लिए लौकी, कद्दू, करेला, खीरा, गाजर और पत्ता गोभी को डाइट में शामिल करें जो कि स्किन को हेल्दी रखने के साथ एक्ने कम करने में मददगार है। साथ ही त्वचा की बनावट को बेहतर बनाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 11, 2026 08:05 IST
Modified By : Anurag Gupta Feb 11, 2026 08:05 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj