
MPOX VS Measles Symptoms: बच्चों में मंकीपॉक्स और खसरा यानी मीजल्स जैसी बीमारियां का खतरा रहता है। खासकर मानसून में इन बीमारियों का प्रकोप ज्यादा देखने को मिलता है। ये दोनों ही वायरल संक्रमण हैं और बच्चों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। मंकीपॉक्स (Monkeypox) एक दुर्लभ वायरल संक्रमण है। यह संक्रमण जानवरों से इंसान में और एक इंसान से दूसरे में फैलता है। छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है इसलिए वे जल्दी इसकी चपेट में आ जाते हैं। मीजल्स भी बच्चों में होने वाली एक कॉमन बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से मीजल्स एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। मीजल्स के कारण, बच्चों में निमोनिया, कान में इंफेक्शन, दुर्लभ मामलों में दिमाग में सूजन और मृत्यु भी हो सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे मंकीपॉक्स और मीजल्स के लक्षणों में अंतर के बारे में। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के डफरिन हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सलमान खान से बात की।
मंंकीपॉक्स और खसरा के लक्षण- MPOX VS Measles Symptoms

मंकीपॉक्स और खसरा (मीजल्स) दोनों ही वायरल बीमारियां हैं, जो बच्चों और बड़ों को प्रभावित कर सकती हैं। इनके कुछ लक्षण कॉमन होते हैं और कुछ में अंतर होता है-
मंकीपॉक्स के लक्षण- Monkeypox Symptoms
- बुखार
- सिरदर्द
- थकान
- मांसपेशियों में दर्द
- पीठ में दर्द
- सूजी हुई लिम्फ नोड्स (गर्दन, बगल और जांघ में)
- दानें हो जाना
- बुखार के 1-3 दिन बाद दाने उभरते हैं।
- दाने आमतौर पर चेहरे से शुरू होते हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में फैलते हैं।
- ये दाने छोटे और उभरे हुए होते हैं, जो बाद में फफोलों (ब्लिस्टर्स) में बदल जाते हैं।
- फफोलों के बाद पपड़ी बनती है और अंत में वे सूख जाते हैं।
- फफोले हथेलियों और तलवों में भी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Monkeypox Virus: फ्लू जैसे दिखते हैं मंकीपॉक्स के लक्षण, जानें किस जांच से होती है पुष्टि
खसरा या मीजल्स के लक्षण- Measles Symptoms
- बुखार
- गले में खराश
- खांसी
- नाक बहना
- कंजंक्टिवाइटिस
- आंखों से पानी आना
- दानें निकलना
- बुखार के 3-5 दिन बाद लाल, चपटे दाने उभरते हैं।
- दाने आमतौर पर चेहरे और गर्दन से शुरू होते हैं और फिर नीचे की ओर पूरे शरीर में फैल जाते हैं।
- दाने एक-दूसरे से मिलकर बड़े धब्बे बना सकते हैं।
- खसरे के दाने उभार वाले नहीं होते और इनमें खुजली होती है।
मंकीपॉक्स और मीजल्स के लक्षणों में क्या फर्क है?- MPOX VS Measles Symptoms Difference
- मंकीपॉक्स होने पर लिम्फ नोड्स में सूजन आ जाती है जबकि मीजल्स में ऐसा नहीं होता।
- मंकीपॉक्स में दाने फफोलों के रूप में उभरे हुए दिखते हैं, जबकि खसरे में दाने लाल और चपटे नजर आते हैं।
- मंकीपॉक्स के दाने धीरे-धीरे विकसित होते हैं और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में समय लगता है, जबकि मीजल्स होने पर दाने तेजी से उभरता है और 7 से 10 दिनों में ठीक हो जाते हैं।
- दोनों बीमारियों में बुखार होता है, लेकिन मंकीपॉक्स में यह ज्यादा समय तक बना रहता है और दानों के साथ बना रहता है, जबकि मीजल्स में बुखार आमतौर पर दाने उभरने के बाद धीरे-धीरे कम होने लगता है।
इसे भी पढ़ें- Mpox Virus in India: मंकीपॉक्स से रिकवर होने में कितना समय लगता है? डॉक्टर से जानें
बच्चों को मंकीपॉक्स और मीजल्स से बचाने के टिप्स- Monkeypox and Measles Prevention Tips
- मीजल्स से बचाव के लिए एमएमआर MMR (Measles, Mumps, Rubella) वैक्सीन दी जाती है। यह वैक्सीन बच्चों को 9-12 महीने की उम्र में दी जाती है और दूसरी खुराक 15-18 महीने में दी जाती है। इसे समय पर जरूर लगवाएं।
- बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने की आदत डालें, खासकर खाने से पहले और खाने के बाद।
- अगर परिवार में किसी व्यक्ति में मंकीपॉक्स या मीजल्स के लक्षण हैं, तो बच्चों को उनसे दूर रखें।
- बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार दें जिससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत हो।
- बच्चों की डाइट में फल, सब्जियां और उचित मात्रा में प्रोटीन को शामिल करें।
- डाइट में विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कि संतरा, नींबू, कीवी आदि को शामिल करें।
- घर के अंदर की सफाई का ध्यान रखें, खासकर उन जगहों को जिन्हें बच्चे अक्सर छूते हैं।
- बच्चों के खिलौने, कपड़े और अन्य सामान को नियमित रूप से साफ करें।
- बच्चों में बुखार, खांसी या त्वचा पर किसी भी असामान्य दाने दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
12 महीने के बच्चे का कैसा होना चाहिए डाइट चार्ट, हेल्थ एक्सपर्ट ने बताएं पोषण से भरपूर फूड लिस्ट
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version