ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए कच्चे दूध में मिलाएं ये 2 चीजें, चेहरे पर आएगी खूबसूरत निखार

बेदाग और सॉफ्ट स्किन के लिए अपने चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं। इस दूध में आपको बस ये 2 चीजें मिक्स करनी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए कच्चे दूध में मिलाएं ये 2 चीजें, चेहरे पर आएगी खूबसूरत निखार

स्वस्थ शरीर के लिए दूध बहुत ही जरूरी है। अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट नियमित रूप से दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध ना सिर्फ हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करता है, बल्कि स्किन के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। खासतौर पर कच्चा दूध (Raw Milk For Skin) हमारे स्किन के लिए बहुत ही अच्छा है। स्किन पर कच्चे दूध के इस्तेमाल से चेहरे पर प्राकृतिक रूप से चमक आती है। कच्चे दूध में मौजूद तत्व हमारी स्किन को ग्लोइंग बनाता है। 

इसके साथ ही कच्चे दूध के इस्तेमाल उम्र से पहले आने वाली झुर्रियों को कम करता है। स्किन को जवां रखने के लिए कच्चा दूध (Row Milk)  बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यदि आप बेदाग स्किन चाहते हैं, तो कच्चे (Soft Or Spotless Skin) दूध का इस्तेमाल अपने स्किन पर जरूर करें। आइए जानते हैं कच्चे दूध का स्किन पर इस्तेमाल करने से होने वाले फायदों के बारे में।  

कच्चा दूध से स्किन को होने वाले फायदेमंद (How Is Raw Milk Beneficial For Skin)

  • स्किन को मॉइश्चराइज करे कच्चा दूध
  • स्किन को चमकदार बनाता है कच्चा दूध
  • मुंहासों को जड़ से समाप्त कर सकता है कच्चा दूध
  • सॉफ्ट और बेदाग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध
  • स्किन से जुड़ी सभी परेशानियों को दूर करे कच्चा दूध

कच्चे दूध के साथ आप इन दो चीजों को मिला सकते हैं। इससे आपकी स्किन और अधिक ग्लो करेगी। आइए जानते हैं उन दो चीजों के बारे में। 

कच्चे दूध में मिलाएं ये 2 चीजें  (Mix These 2 Things In Raw Milk) 

पपीता और दूध (Papaya and milk)

कच्चे दूध को पपीता में मिक्स करके अपने स्किन पर लगाएं। इससे आपकी स्किन हेल्दी हो सकती है। पपीते एक बेहतरीन एंजाइम की तरह कार्य करता है, जो आपके चेहरे से डेड स्किन को बाहर करता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां, दाग-धब्बे कुछ ही दिनों में गायब हो जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए पपीता का गूदा लें। इस गुदे को कच्चे दूध में अच्छी तरह फेटें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट तक इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और बाद में नॉर्मल पानी से धो लें। 

इसे भी पढ़ें - Skin Care Mantras for 2021: एक्सपर्ट की बताई इन स्किन केयर टिप्स के साथ कीजिए 2021 का स्वागत, दिखेंगी खूबसूरत

शहद और कच्चा दूध (Honey and raw milk)

शहद और कच्चा दूध आपके स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। दूध और शहद का मिश्रण आपके चेहरे पर छिपी गंदगी को साफ करता है और आपके चेहरे पर ग्लो लाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 बड़ा चम्मच दूध लें। अब इसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। चेहरे पर करीब 10 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद नॉर्मल पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। 

 

Read More Article On Skin Care In Hindi

 

Read Next

स्किन पर टोनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या जानती हैं कि आपकी स्किन के हिसाब से आपको कैसा टोनर चुनना चाहिए?

Disclaimer