Mistakes To Avoid While Healing From Fever: बुखार होना एक बहुत आम समस्या है। हम में ज्यादातर लोग इसका आए दिन सामना करते हैं। बुखार आना इस बात का संकेत होता है कि आपके शरीर में कुछ हानिकारक बैक्टीरिया प्रवेश कर चुके हैं और आपका इम्यून सिस्टम उनसे लड़ने का प्रयास कर रहा है। ऐसी स्थिति में हमारे शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है। हालांकि, बुखार होने पर डॉक्टर से सही उपचार लेना बहुत जरूरी है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि जब लोग बुखार से ठीक हो रहे होते हैं, तो वे कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से उनकी स्थिति में सुधार नहीं होता है और कई अन्य समस्याएं भी परेशान करने लगती हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्रा के अनुसार "बुखार को आयुर्वेद में ज्वर (jwara) कहा जाता है। आयुर्वेद इसे एक सिंड्रोम मानता है, जिसका उपचार अगर ठीक से नहीं किया जाता है , तो यह कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकता है। इसलिए आपको इस दौरान किसी भी तरह की गलतियों से बचना चाहिए।" अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसी 5 गलतियों के बारे में बताया है, जिनसे आपको सख्त बचना चाहिए।
बुखार से ठीक होने के दौरान नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां- Mistakes To Avoid While Healing From Fever In Hindi
कोल्ड स्पंजिंग (Cold Sponging)
शरीर का अधिक तापमान इस बात की ओर इशारा करता है कि आपका शरीर अभी बीमारी से लड़ रहा है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि लोग तापमान को कम करने के लिए कोल्ड स्पोंजिंग करते हैं। इसमें कपड़े या स्पंज को पानी में भिगोकर शरीर पर रखा जाता है। आपने अक्सर लोगों को बुखार में माथे पर रूमाल रखते भी देखा होगा। यह भी कोल्ड स्पंजिंग का ही एक उदाहरण है। लेकिन यह आयुर्वेद के अनुसार, ऐसा नहीं करना चाहिए। इस तरह शरीर की गर्मी को कम करना ठीक नहीं है।
इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये स्पेशल रेसिपी, सेहतमंद रहेंगे आप
एंटीपायरेटिक दवाएं लेना
शरीर का अधिक तापमान आपको परेशान सकता है, लेकिन इसे दवाओं की मदद से तापमान को दबाना से आपकी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।
ठंडे फल और जूस
बुखार इस बात का संकेत है कि आपके शरीर की गर्मी (अग्नि) का कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अगर आप ठंडे फल और उनका जूस पीते हैं, तो यह अग्नि को अधिक कम कर सकता है और आपके डाइजेशन को कमजोर बना सकता है।
View this post on Instagram
अधिक खाना
आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए अधिक खाने की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि आपकी आंतों को आंतों इन्फेक्शन से लड़ने के लिए भोजन से ब्रेक लेने की आवश्यकता होती है। भूख के बिना भोजन करना आपके लिए किसी भी तरह से लाभकारी नहीं हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: मॉनसून में इन 5 गलतियों के कारण हो सकता है पैरों में फंगल इंफेक्शन, बरतें जरूरी सावधानियां
नहाना
जैसा कि हमने आपको तीसरे प्वाइंट में समझाया है। आपका शरीर की अग्नि पहले से ही प्रभावित है, ऐसे में नहाना आपकी अग्रि को अधिक कम कर सकता है। इसके कारण कई अन्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version