Millets To Eat During The Summer: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। इस समय खानपान का विशेष तौर पर खअयाल रखना पड़ता है क्योंकि इस समय स्वस्थ रहने के लिए डाइट में ठंडी चीजों के साथ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो ताकत भी दें। अक्सर लोग सर्दियों में मिलेट्स का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें, कई ऐसे मिलेट्स भी है, जिनका सेवन गर्मी में आसानी से किया जा सकता हैं। इस तरह के मिलेट्स पेट के लिए भी अच्छे होते हैं और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं। मिलेट्स के सेवन से वजन कम होने के साथ, डायबिटीज की समस्या में फायदा होता है और हार्ट भी हेल्दी रहता हैं। मिलेट्स आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। मोटे अनाज को मिलेट्स कहा जाता है और ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मिलेट्स में पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता हैं, जो शरीर को ताकत देता हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए कौन से मिलेट्स खाएं।
रागी
गर्मियों में शरीर को हेल्दी रखने के लिए रागी का सेवन किया जा सकता है। Happiest Health में छपी खबर के अनुसार रागी से कई चीजें बनाई जा सकती हैं जैसे रागी की रोटी, इडली और दलिया। रागी काफी हल्की होती है। ऐसे में इसको आसानी से पचाया जा सकता है। रागी की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है।
बाजरा
गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए डाइट में बाजरा को भी शामिल किया जा सकता है। बाजरा को डाइट में शामिल करने के लिए इसकी लस्सी और बाजरे की रबड़ी बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है। बाजरा में भरपूर मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
कंगनी बाजरा
कंगनी बाजरा गर्मियों के लिए काफी उपयुक्त रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्या को कम करने के साथ कब्ज की समस्या से राहत देता है। वहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को स्वस्थ रखते हैं। कंगनी बाजरा से पुलाव, कटलेट और इडली बनाई जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- रात को खाना न खाने की आदत बन सकती है कई बीमारियों की वजह, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके बारे में
कोदो मिलेट
कोदो मिलेट गर्मी के लिए काफी हेल्दी होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसका सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं और इसके सेवन से पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा मिलता है। कोदो मिलेट के सेवन से बढ़ती उम्र के निशान कम होते हैं और स्किन हेल्दी रहती हैं।
गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए इन मिलेट्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version