मिलिंद सोमन ने येरूस्‍लम मैराथन में लगाई दौड़, किया हैरान

मिलिंद सोमन ने येरूस्‍लम मैराथन में लगाई दौड़, मिलिंद ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए इसे बहुत ही अजीब और चमत्‍कारी बताया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मिलिंद सोमन ने येरूस्‍लम मैराथन में लगाई दौड़, किया हैरान


भारत के 'आयरन मैन' कहे जानेवाले 51 साल के मिलिंद सोमन लगातार उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। लगता है वह अब रूकना नही चाहते हैं, मिलिंद सिर्फ दौड़ना चाहते हैं। शायद यही वजह है कि दुनिया के हर कोने में दौड़ने का रिकॉर्ड बनाने में लगे हैं। हाल ही में उन्‍होंने जेरूस्‍लम मैराथन में हिस्‍सा लिया है, जिसमें 65 अलग-अलग देशों के 2500 धावकों ने हिस्‍सा लिया है। इसके अलावा उन्‍होंने मृत सागर में 400 मीटर नीचे समुद्र तल में मस्‍ती की है। मिलिंद ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए इसे बहुत ही अजीब और चमत्‍कारी बताया है। मिलिंद ने अपने फेसबुक, इंस्‍टाग्राम और अन्‍य सोशल अकाउंट पर पोस्‍ट की है।


इसे भी पढ़ें: ऋतिक रोशन और जैकलीन फर्नांडिस: कराटे फाइट विथ रोमांस

 इसे भी पढ़ें: सनी देओल की 60 की उम्र में 30 जैसी फिटनेस का क्या है राज! जानिए

पिछले दिनों भी अमेरिका के फ्लोरिडा में अल्ट्रामैराथन आयोजित करवाई गई। इसे दुनिया की सबसे मुश्किल मैराथन माना जाता है। मिलिंद ने पहले दिन 10 किमी तक तैराकी की और 148 किमी साइकल चलाई। वहीं दूसरे दिन उन्होंने 276 किमी साइकल चलाई। तीसरे और आखिरी दिन उन्होंने 84 किमी दौड़कर रेस जीत लिया। उनकी मां भी एक उत्साही रनर रही हैं और पहले कई बार मिलिंद के साथ वह दौड़ चुकी हैं।

 

21km in the holy city #JerusalemMarathon @meetinisrael @activeholidaycompany

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) onMar 17, 2017 at 9:16am PDT

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Celebrity Fitness In Hindi

Read Next

रणबीर कपूर ने सब के सामने बोल दी ये सच्‍चाई...

Disclaimer