बॉलीबुड के चार्मिंग और चॉकलेटी ब्वॉय इस समय संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म में संजय दत्त की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में वह काफी मेहनत कर रहे हैं, इस बात का अंदाजा उनकी फिटनेस से लगाया जा सकता है। रणबीर कपूर इन दिनों काफी मोटे और भारी-भरकम लुक में नजर आ रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो वह बिल्कुल संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं। फिल्म के चरित्र को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कई किलो वजन बढ़ाया है। इसके लिए उन्होंने अपने फिटनेस ट्रेनर का भी सहारा लिया है। वहीं दूसरी तरह रणबीर कपूर इस फिल्म का तेजी से प्रचार-प्रसार करने में भी जुटे हैं।
इसे भी पढ़ें: सुष्मिता सेन दे रही हैं आपको फिट रहने के ये बेहतरीन टिप्स!
रणबीर ने नोएडा के मॉल ऑफ इंडिया स्थित पीवीआर ईसीएक्स में भारत के पहले एचपी वर्चुअल रियलिटी (वीआर) लाउंज का उद्घाटन किया। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म का अभी नाम नहीं रखा गया है। इस फिल्म में संजय दत्त के 22 साल की उम्र से लेकर उनकी लाइफ के अलग-अलग पहलुओं को दर्शकों को देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: सनी देओल की 60 की उम्र में 30 जैसी फिटनेस का क्या है राज! जानिए
भूरे रंग के सूट और आसमानी रंग की शर्ट में बेहतरीन लुक में नजर आ रहे रणबीर ने कहा कि राजकुमार हिरानी जैसे निर्देशक के साथ काम करना अद्भुत है। रणबीर ने का यह भी कहना है कि इतने वजनी वह कभी नही हुए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Celebrity Fitness In Hindi