
महिलाओं की तुलना में पुरुषों की नाक अधिक लंबी होती है। इसके लिए पुरुषों की शारीरिक संरचना जिम्मेदार होती है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आयी कि पुरुषों की नाक महिलाओं से ज्यादा लंबी होती है। अमेरिका के आयोवा यूनिवर्सिटी के अध्ययनकर्ताओं ने मानव नाक पर अध्ययन किया। इस शोध में पाया गया कि महिलाओं की नाक पुरुषों की नाक के मुकाबले औसतन 10 प्रतिशत छोटी होती है। हालांकि यह शोध विशेष तौर पर यूरोपीय नागरिकों के लिए किया गया है।
अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक पुरुषों के शरीर में पतली मांसपेशियां अधिक होती हैं, जिसके कारण मांसपेशियों के ऊतकों के विकास के लिए अधिक ऑक्सीजन की जरूरत होती है। बड़ी नाक का मतलब है श्वसन के जरिए अधिक से अधिक ऑक्सीजन रक्त के जरिए मांसपेशियों तक पहुंचता है।
इस शोध में यह तथ्य भी उभरकर सामाने आया कि पुरुष और महिलाओं के नाक में यह अंतर 11 वर्ष की आयु से दिखना शुरू हो जाता है। शारीरिक रूप से स्वस्थ पुरुषों में इस दौरान पतली मांसपेशियों का विकास तेजी से होता है, जबकि महिलाओं में मोटी मांसपेशियों का विकास होता है।
इसके लिए इससे पहले हुए शोधों में यह बात सामने आयी कि पुरुष अपने शरीर का 95 प्रतिशत वजन तरुणावस्था दौरान ही प्राप्त करते हैं, जबकि महिलाएं इस दौरान अपने वजन का 85 प्रतिशत हिस्सा विकसित करती हैं।
इस अध्ययन के लिए हॉल्टन और उनकी टीम ने आयोवा यूनिवर्सिटी की फेसियल ग्रोथ स्टडी में अध्ययनरत यूरोपीय मूल के तीन से 20 वर्ष की आयुवर्ग के 38 छात्रों को अपने अध्ययन में शामिल किया। शोध में शामिल किए गए प्रत्येक व्यक्ति के आंतरिक और बाह्य अंगों का लगातार मापा गया।
शोधकर्ताओं ने पाया कि 11 वर्ष की अवस्था से पहले तक लड़के और लड़कियों की नाक का आकार एक था। लेकिन उसके बाद उनके नाक के आकार में अंतर आता गया। हाल्टन ने अपने शोध में कहा कि यहां तक कि यदि पुरुष और महिला के शरीर का आकार एक ही हो, फिर भी पुरुष की नाक महिला की नाक से बड़ी होती है।
Read More Health News In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version