मलाइका अरोड़ा की तरह चाहिए फिगर, तो 40 की उम्र के बाद लें ऐसी डाइट

वैसे तो बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेज हैं जो अपने हॉट फिगर से लाखों को दीवाना बनाती हैं, लेकिन कम ही ऐसी अभिनेत्री हैं जो 40 की उम्र पार करने के बाद भी एकदम फिट और परफेक्ट हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मलाइका अरोड़ा की तरह चाहिए फिगर, तो 40 की उम्र के बाद लें ऐसी डाइट


वैसे तो बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेज हैं जो अपने हॉट फिगर से लाखों को दीवाना बनाती हैं, लेकिन कम ही ऐसी अभिनेत्री हैं जो 40 की उम्र पार करने के बाद भी एकदम फिट और परफेक्ट हैं। इस फेहरिस्त में मलाइका अरोड़ा खान का नाम भी शामिल है। अब आप सोच रही होंगी की आखिर एक बच्चे की मां होने के बाद भी मलाइका इतनी फिट कैसे रहती हैं तो चलिए हम बताते हैं उनके हॉट फिगर का राज।

  1. मलाइका की फिटनेस का राज उनका डेली योगा है, जिसे वो करना कभी नहीं भूलती हैं। इसके अलावा वो जिम भी जाती हैं।
  2. मलाइका का मानना है कि डेली जॉगिंग, दौड़ और वर्कआउट करने से आप एक्टिव होने के साथ स्लिम, ट्रिम बनीं रहेंगी। मलाइका के दिनचर्या में ये चीजें शामिल हैं।
  3. अपने दिन की शुरूआत वो गर्म पानी के साथ शहद की कुछ बूंदे और नींबू से करती हैं। उन्हें हेल्दी खाना पसंद है जिसमें कम कैलोरी होती है। हालांकि कभी कभार वो भी चटपटे खाने का मजा ले ही लेती हैं।
  4. मलाइका के ग्लोइंग स्किन का राज दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना हैं। इसके अलावा वो जूस पीना नहीं भूलती हैं।
  5. आप भी अगर पाना चाहती हैं मलाइका जैसा फिगर और स्कीन तो जरूर फॉलो करें उनके फिट रहने के ये तरीके। इन टिप्स को आजमाने के बाद लोग आपकी भी तारीफ में जरूर कसीदे पढ़ेंगे।

इसे भी पढ़ें : विराट कोहली ने खुद खोला राज, कहा- 'इन 2 एक्सरसाइज से बनती है अच्छी बॉडी'

मलाइका का वर्कआउट प्लान

  • मलाइका हफ्ते में पांच दिन एक्सरसाइज और योगासन करती हैं।
  • इसमें दो दिन योगा, दो दिन स्ट्रेंथ एक्सरसाइज और एक दिन कार्डियो के लिए एक्सरसाइज शामिल है।
  • योग के बाद मलाइका हर रोज 10 मिनट तक मेडिटेशन करती हैं।
  • प्रॉपर एक्सरसाइज के बाद मलाइका प्रोटीन शेक पीती हैं। इसके अलावा वो रोज 8 किशमिश और दो खजूर भी लेती हैं।
  • इसके अलावा चेहरे पर ग्लो और बॉडी में वाटर लेवल मेनटेन रखने के लिए मलाइका रोज कम से कम 10 ग्लास पानी पीती हैं।

इसे भी पढ़ें : चाहते हैं अर्जुन कपूर जैसी फिटनेस तो इस तरह से चलाएं साइकिल

मलाइका की फिटनेस का राज

  • मलाइका डेली 1800 कैलोरी का सेवन करती हैं। उनके न्यूट्रीशनिस्ट उनके डाइट में जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर्स का ध्यान रखते हैं।   
  • मलाइका के दिन की शुरुआत आंवला या एलोवेरा के जूस, दलिया और ब्राउन शुगर से बनी चाय के साथ होती है।
  • लंच में मलाइका चपाती या ब्राउन राइस, चिकन करी, ऑलिव ऑयल में पकाई हुई सब्जियां, लेती हैं।
  • शाम को ब्राउन ब्रेड, ब्राउन टोस्ट, ग्रीन टी और व्हाइट एग लेती हैं।
  • रात के खाने में ज्यादातर सूप, सैलेड और चिकन होता है।
  • इसके अलावा शिल्पा दिन के बीच में ऑर्गेनिक कॉफी लेती हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles on Celebrity Fitness in Hindi

Read Next

विराट कोहली ने खुद खोला राज, कहा- 'इन 2 एक्सरसाइज से बनती है अच्छी बॉडी'

Disclaimer